सात साल पहले चैनल वी के कार्यक्रम ‘झल्ली अंजली’ से अपने टीवी करियर की शुरूआत करने वालीं कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee) अब 28 साल की हो चुकी हैं। लोग उन्हें देखकर उनके मौनी रॉय होने के भ्रम में भी अक्सर आ जाते हैं। ‘नागिन 3’ में तान्या के किरदार में दिखीं कृष्णा अब इस सीरीज के नए घुमाव ‘कुछ तो है’ (Kuch Toh Hai Naagin Ek Naye Rang Mein) में सोमवार से दिखेंगी। टेलीविजन पर ऐसे प्रयोग पहले भी हो चुके हैं कि एक चलते हुए धारावाहिक को कुछ एपीसोड के बाद एक दूसरे धारावाहिक में बदल दिया गया और उसकी कहानी का पूरा माहौल भी नया कर दिया गया। ‘कुछ तो है’ इसी तरह का एक प्रयोग है जो ‘नागिन 5’ के आगे की कहानी कहने वाला है। कृष्णा मुखर्जी से ‘अमर उजाला’ ने की एक खास बातचीत।
कहां से आईं मौनी रॉय जैसी दिखने वालीं ये खूबसूरत हीरोइन, अमर उजाला से मुलाकात में हर बात का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरूआत शुरू से करते हैं, ये बताएं टीवी पर आपको पहला ब्रेक कैसे मिला?
मैंने अपने करियर की शुरूआत दिल्ली से की थी और सही मायनों में कहा जाए तो मैंने कभी अभिनेत्री बनने का इरादा नहीं किया था। मैं एक कोरियोग्राफर बनना चाहती थी। शुरूआत से ही डांस की तरफ मेरा ज्यादा झुकाव था। मैं दिल्ली में रहकर डांस सीखा करती थी और साथ में डांस सिखाया भी करती थी। झुमरू ब्रॉडवे में भी मैंने बतौर डांसर काम किया। उसी दौरान एक दोस्त ने मेरा ऑडीशन मंगाया और दूसरे ही दिन सुबह मुझे ‘झल्ली अंजली’ के लिए बुलाया आ गया।
आपका नया शो 'कुछ तो है’ नागिन यूनीवर्स में एक नया प्रयोग है, क्या इस कहानी में आपका किरदार और कितना दम लगा आपको इस प्रयोग में?
मैं प्रिया का किरदार निभा रही हूं जो एक बहुत ही सुलझी हुई सकारात्मक सोच वाली लड़की है। वह लोगों की मदद करती है। सबकी मदद करने में उसे खुशी मिलती है। मैं और मेरे साथी कलाकार हर्ष इस शो को लेकर बहुत सकारात्मक हैं। हम अपना 100 प्रतिशत देंगे ताकि दर्शकों को हमारा काम पसंद आए और हमें पूरा विश्वास है कि यह शो दर्शकों को काफी पसंद आने वाला है।
शूटिंग से खाली समय मिलता है तो किस तरह की फिल्में देखना पसंद हैं?
मुझे रोमांटिक और कॉमेडी फिल्में ज्यादा पसंद हैं। मै ज्यादातर इंगलिश फिल्में देखना पसंद करती हूं। प्रिटी वूमन (1990), नॉटिंग हिल (1999) और नोटबुक (2004) जैसी रोम-कॉम फिल्में मुझे ज्यादा पसंद हैं। मैं खुद भी एक रोमांटिक और इमोशनल लड़की हूं तो इन फिल्मों से खुद को कनेक्ट कर पाती हूं ।
फिर भी हिंदी फिल्में तो देखती ही होंगी, कोई फेवरेट हीरो?
रणवीर सिंह। उनकी ऑनस्क्रीन ऊर्जा मुझे काफी उत्साहित करती है। उनके अभिनय को देखकर ऐसा लगता है मानो वो किसी निराश और थके इंसान में भी एक उमंग ला देंगे। सही मायनों में असली इंटरटेनर वही हैं मेरी नजर में। मैं उनसे प्रेरणा लेती हूं। हां, बतौर अभिनेत्री मुझे दीपिका पादुकोण काफी पसंद हैं। वह एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने हर तरह की फिल्मों में काम किया है। और, काफी शानदार काम किया है।
सुना है खाली वक्त में आप गाती भी हैं?
मैं बहुत ही बुरी सिंगर हूं। पूरे दिन गाती रहती हूं। सेट्स पर भी गाती रहती हूं और लोग इसे नोटिस भी करते हैं। पर मुझे परवाह नहीं। इसे करने से मुझे खुशी मिलती है। मैं अपने खाली समय में डांस भी करती हूं। मैं कहीं भी रहूं, मैं डांस करती रहती हूं। मैं कभी जगह या वक्त को अपनी इच्छाओं के लिए बाधा नहीं बनाती हूं।