{"_id":"5ea2a06627af717a184e7586","slug":"kumkum-bhagya-actress-shikha-singh-announces-her-pregnancy-flaunts-baby-bump-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कुमकुम भाग्य' की ये अभिनेत्री जल्द बनने वाली हैं मां, सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'कुमकुम भाग्य' की ये अभिनेत्री जल्द बनने वाली हैं मां, सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 24 Apr 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिखा सिंह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन के दौरान टेलीविजन की दुनिया से बहुत सारी गुडन्यूज आ रही हैं। हाल ही में 'मेरी आशिकी तुमसे ही' फेम एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने बेटी को जन्म दिया है। वहीं अब खबर है कि 'कुमकुम भाग्य' की एक अभिनेत्री भी प्रैग्नेंट हैं। ये अभिनेत्री हैं शिखा सिंह। शिखा सिंह जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।
2 of 5
shikha singh
टेलीविजन की दुनिया में इन दिनों खुशियों की बहार आी हुई है। लॉकडाउन के बीच अभिनेता रुसलान मुमताज पिता बन गए थे। तो वहीं हाल ही में आट दिन पहले स्मृति खन्ना ने भी बेटी को जन्म दिया है। अब शिखा सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना बेबी बम्प प्लॉन्ट करते हुए तस्वीर साझा की है। शिखा सिंह और उनके पति करण शाह इस खबर से बेहद खुश हैं। दोनों की खुशी इन तस्वीरों में देखी जा सकती हैं।
3 of 5
शिखा सिंह
- फोटो : Social Media
शिखा इस वक्त सात महीने प्रैग्नेंट हैं। जून में वो बच्चे को जन्म देंगी। शिखा ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वो अपने पति करण शाह के साथ बैठी हैं और दोनों के साथ उनका डॉगी भी है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए शिखा ने एक फनी कैप्सन लिखा है, शिखा ने लिखा, 'Boom Boom Ciao'
शिखा ने जैसे ही ये खबर साझा की उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और उनके सेलिब्रिटी दोस्तों की बधाइयों का तांता लग गया। विकास कलंतरी, अशिता धवन, आरती सिंह जैसे टेलीविजन के सितारों ने बधाई दी है। इन तस्वीरों को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि शिखा सिंह ने 1 मई 2016 को ब्वॉयफ्रेंड करण साह संग शादी की थी। शिखा के पति करण पेशे से पायलट हैं।
विज्ञापन
5 of 5
shikha singh
शिखा ने वैसे तो कई टेलीविजन सीरियल्स में काम किया है। लेकिन उन्हें पहचान जी टीवी के पॉपुलर शो 'कुमकुम भाग्य' में आलिया के किरदार से मिली है। शिखा ने कलर्स के टेलीविजन शो 'ना आना इस देस मेरी लाडो' सीरियल में अम्मा जी की बेटी अम्बा का भी किरदार निभाया था। हालांकि इस किरदार से उन्होंने ज्यादा नाम नहीं कमाया। शिखा और उनके पति करण इस समय नन्हें मेहमान के घर आने को लकेर बेहद खुश हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।