{"_id":"622c661e81556719ae59eb64","slug":"kumkum-bhagya-fame-pooja-banerjee-give-birth-to-a-baby-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pooja Banerjee: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम पूजा बनर्जी ने दिया बेटी को जन्म, पिछले महीने ही कहा था शो को अलविदा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Pooja Banerjee: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम पूजा बनर्जी ने दिया बेटी को जन्म, पिछले महीने ही कहा था शो को अलविदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 12 Mar 2022 04:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पूजा बनर्जी अपने पति संदीप सेजवाल के साथ
- फोटो : Instagram @poojabanerjeee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कसौटी जिंदगी की 2’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे टीवी शो में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने बेटी को जन्म दिया है। पूजा ने बच्ची को जन्म मुंबई के एक अस्पताल में दिया है। अभी पिछले महीने ही अभिनेत्री ने 'कुमकुम भाग्य' शो को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान शो में काम किया था।
2 of 5
पूजा बनर्जी
- फोटो : Instagram @ poojabanerjeee
पूजा बनर्जी के भाई नील ने बताया कि बच्ची के जन्म के बाद से पूरा परिवार खुश है और हम सभी नागपुर में हैं। पूजा के साथ अस्पताल में उनके पति संदीप सेजवाल और बच्ची की दादी मौजूद हैं। हम भी जल्द ही उनसे मिलने जाएंगे। नील ने बताया कि पिछले महीने ही हमने पूजा के साथ मिलकर जश्न का फैसला लिया था। बच्ची के जन्म के बाद अब पूजा दिल्ली आ जाएंगी और पूरा परिवार इस खुशी को सेलिब्रेट करेगा।
3 of 5
पूजा बनर्जी अपने पति संदीप सेजवाल के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
पूजा बनर्जी ने अपने टेलीविजन के सफर की शुरुआत 2011 में एमटीवी 'रोडीज सीजन 8' से की थी, जिसमें वह फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने 2012 में स्टार प्लस के शो 'एक दूसरे से करते हैं प्यार हम' किया। इसके बाद से वह कई शोज में नजर आ चुकी हैं, जिसमें 'कसौटी जिंदगी की 2', 'दिल ही तो है', 'कहने को हमसफर हैं', 'विक्रम बेताल की रहस्मय गाथा' आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूजा बनर्जी
- फोटो : Instagram
आपको बता दें कि पूजा ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान पूरे समय शो में काम किया था। वह लगातार शो की शूटिंग कर रही थीं। अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में कदम रखते ही पिछले महीने उन्होंने शो को अलविदा कहा था। उस समय पूजा न कहा था कि मुझे पता था कि यह दिन नजदीक आ रहा है, लेकिन मैं इस शो को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। सेट पर सभी से मिलने वाले प्यार को देखकर बहुत अच्छा लगता था। सेट पर सभी ने मेरा ख्याल रखा।
विज्ञापन
5 of 5
अभिनेत्री पूजा बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के आखिरी दिन सेट पर पूजा के लिए पार्टी का आयोजन भी किया गया था, जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की थी। बता दें कि 'कुमकुम भाग्य' में पूजा ने रिया मेहरा का किरदार निभाया था। इस शो में उन्होंने तीन साल तक काम किया था। उनके किरादार को लोगों ने काफी पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।