फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Good News: ‘कुंडली भाग्य’ फेम धीरज धूपर के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, पत्नी विन्नी संग तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी

Sat, 02 Apr 2022 06:02 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 02 Apr 2022 06:02 PM IST
विज्ञापन
Kundali Bhagya fame Dheeraj dhoopar and his wife Vinny Arora announce their pregnancy
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा - फोटो : Instagram @dheerajdhoopar

टेलीविजन के मशहूर शो 'कुंडली भाग्य' के एक्टर धीरज धूपर और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी। इस गुड न्यूज के बाद से ही कपल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसके साथ ही विन्नी ने अपने दोस्तों के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Kundali Bhagya fame Dheeraj dhoopar and his wife Vinny Arora announce their pregnancy
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा - फोटो : Instagram @dheerajdhoopar

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो शेयर कर लिखा कि हम अगस्त 2022 तक एक छोटे से चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं। एक फोटो में दोनों किस करते नजर आ रहे हैं और विन्नी के हाथ में सोनोग्राफी की रिपोर्ट है। वहीं, दूसरी फोटो में धीरज ने विन्नी के बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है। इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Vinny Arora Dhoopar (@vinnyaroradhoopar)

Kundali Bhagya fame Dheeraj dhoopar and his wife Vinny Arora announce their pregnancy
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा - फोटो : Instagram @dheerajdhoopar

विन्नी और धीरज को फैंस और दोस्त बधाई देने में लगे हैं। कुंडली भाग्य की अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने लिखा कि वाह, सच में बहुत ही बढ़िया खबर है। बधाई हो, भगवान की कृपा बनी रहे। वहीं, अविका गौड़, सुरभि चंदना, किश्वर मर्चेंट,  माही विज समेत कई टेलीविजन की हस्तियों ने कपल को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kundali Bhagya fame Dheeraj dhoopar and his wife Vinny Arora announce their pregnancy
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा - फोटो : Instagram @dheerajdhoopar

आपको बता दें कि विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर की मुलाकात 'माता-पिता के चरण में स्वर्ग' के सेट पर हुई थी। दोनों को पहली नजर में ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली थी। अब दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed