{"_id":"62483d31b3692b55a00c8c65","slug":"social-media-kashmera-shah-reacted-on-urfi-javed-comment-said-agar-educated-hoti-to-pata-hota-hai-kon-hun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: कश्मीरा शाह ने उर्फी जावेद पर किया पलटवार, कहा- ‘पढ़ी- लिखी होती तो’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सोशल मीडिया: कश्मीरा शाह ने उर्फी जावेद पर किया पलटवार, कहा- ‘पढ़ी- लिखी होती तो’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 02 Apr 2022 05:40 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर इन दिनों उर्फी जावेद और कश्मीर शाह के बीच जुबानी जंग खत्म होती नहीं दिख रही है। उर्फी और सुजैन खान की बहन फराह खान अली के बीच शुरू हुआ विवाद अब कश्मीरा और उर्फी के बीच बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
कश्मीरा शाह, उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया पर जारी उर्फी जावेद और कश्मीर शाह के बीच जुबानी जंग खत्म होती नहीं दिख रही है। उर्फी और सुजैन खान की बहन फराह खान अली के बीच शुरू हुआ विवाद अब कश्मीरा और उर्फी के बीच बढ़ता जा रहा है। दरअसल फराह ने उर्फी के ड्रेसिंग सेंस कर कमेंट किया था, जिसपर जवाब देते हुए उर्फी ने अपना पक्ष रखा था। वहीं बाद में इस मामले में एंट्री करते हुए अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने भी अपनी राय दे थी। हालांकि उर्फी ने उन्हें भी करारा जवाब दिया था, लेकिन लगता है कि अब यह मामला बढ़ता ही जा रहा है।
2 of 5
कश्मीरा शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कश्मीरा को जवाब देते हुए उर्फी ने कहा था कि मैं तो इंस्टाग्राम पर मशहूर लेकिन कश्मीरा तो कहीं भी फेमस नहीं हैं। उर्फी की इस बात का जवाब देते हुए अब कश्मीरा ने पलटवार किया है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में उर्फी को जवाब देते हुए कश्मीरा ने उनकी खिल्ली तक उड़ा डाली। वीडियो में कश्मीरा ने कहा कि मैं उर्फी को जानती हूं। ये वही लड़की है ना जिसे गार्ड ने निकाला था, सॉरी- सॉरी सड़क पर खड़ा होने से मना कर दिया था।
3 of 5
कश्मीरा शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीरा ने आगे कहा कि मुझे उसके लिए बहुत बुरा लगा। मैं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ बोलती रहती हूं। अगर वह पढ़ी- लिखी होती तो उन्हें पता होता कि मैं कौन हूं, तो उन्हें ये सब करने की जरूरत नहीं होती। इतना ही नहीं कश्मीरा ने आगे यह तक कहा कि उर्फी जावेद को एयरपोर्ट पर टिकट लेकर जाना चाहिए। एयरपोर्ट पर ऐसे तस्वीरें खिंचवाने के लिए जाना और फिर गाड़ी में बैठकर वापस आ जाना अच्छा नहीं लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कश्मीरा शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम- @kashmera1
वीडियो में कश्मीरा ने आगे कहा कि उर्फी ने सही कहा कि भारत में कई लोगों के पास मोबाइल तक नहीं है तो इंस्टाग्राम तो दूर की बात है। लेकिन फिर भी वह लोग मुझे जानते है। और हां रानी मुखर्जी भी इंस्टाग्राम पर नहीं हैं, तो क्या वह फेमस नहीं हैं? दरअसल, बीते दिनों उर्फी ने कश्मीरा शाह पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि मैं तो इंस्टाग्राम पर मशहूर हूं, लेकिन आप तो ना इंस्टाग्राम पर हैं और ना ही असल में।
गौरतलब है कि सबसे पहले सुजैन खान की बहन फराह खान अली उर्फी के ड्रेंसिग सेंस पर सवाल उठाते हुए उन पर टिप्पणी की थी। फराह के कमेंट का जवाब देते हुए उर्फी ने भी सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था। बाद में इस मामले में कश्मीरा शाह ने भी अपनी राय दी, जिसके बाद से ही उर्फी और कश्मीरा के बीच यह जुबानी जंग बढ़ती ही जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।