{"_id":"6247c85d48127b5579370ec4","slug":"happy-birthday-kapil-sharma-then-and-now-picture-of-comedian","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: दौलत शोहरत ने बदल दिया कपिल शर्मा का रंग रूप, कभी दिखते थे ऐसे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
जन्मदिन: दौलत शोहरत ने बदल दिया कपिल शर्मा का रंग रूप, कभी दिखते थे ऐसे
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा आज 40 साल के हो गए हैं। हाल ही में कपिल को नेटफ्लिक्स के लिए स्टैंड अप कॉमेडी करते हुए देखा गया था। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। कपिल का कॉमिक टाइमिंग बेहद शानदार है। कपिल शर्मा की लोकप्रियता आज भले ही बुलंदियों पर है, लेकिन एक समय उन्होंने काफी स्ट्रगल भी किया है। आज उनके पास दौलत शोहरत सब कुछ है। आज हम आपको कपिल की अनदेखी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
2 of 5
kapil sharma
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा ने साल 2006 में कॉमेडी शो 'हंस दे हंसा दे' किया। अगले ही साल यानी 2007 में उन्हें 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में पहला बड़ा ब्रेक मिला। कपिल इस शो के विजेता बने। जीत की ट्रॉफी के साथ-साथ कपिल शर्मा को 10 लाख रुपये भी मिले। इस समय कपिल का लुक बेहद अलग था।
3 of 5
kapil sharma
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2010-13 के बीच कपिल 'कॉमेडी सर्कस' के लगातार 6 सीजन के विजेता बने। कॉमेडी में पहचान बनाने के बाद कपिल ने खुद का शो लॉन्च किया 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा'। आज कपिल जैसे दिखते हैं शुरुआत में वैसे बिल्कुल नहीं थे। आज उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kapil sharma
- फोटो : instagram/kapil sharma
शुरुआती दिनों में घर को चलाने के लिए कपिल ने टेलीफोन बूथ पर भी काम किया। कॉमेडी करने के अलावा कपिल ने '60th फिल्मफेयर अवॉर्ड', '22nd स्टार स्क्रीन अवॉर्ड', 'झलक दिखला जा 6', '61st फिल्मफेयर अवॉर्ड', '62nd फिल्मफेयर अवॉर्ड' शो को होस्ट भी किया है।
विज्ञापन
5 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के बाद कॉमेडियन के दिन फिर गए।कपिल ने बॉलीवुड की 3 फिल्मों 'भावनाओं को समझो', 'किस किस को प्यार करुं' और 'फिरंगी' में भी काम किया है। फिलहाल वह सोनी पर 'द कपिल शर्मा शो' को होस्ट करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।