फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: पीएम से मांगे अच्छे दिन के सबूत तो कभी दोस्त को जूते से मारा, इन विवादों से चर्चा में आए कपिल शर्मा

Sat, 02 Apr 2022 07:29 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 02 Apr 2022 07:29 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday: comedian Kapil Sharma and his controversies
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का आज 40वां जन्मदिन है। कपिल का जन्म आज ही के दिन 1981 में अमृतसर में हुआ था। कॉमेडी शो के कंटेस्टेंट बनने से लेकर अपना खुद का शो खोलने तक, कपिल ने आज जो कुछ हासिल किया है उसके पीछे उनकी मेहनत है। कपिल शर्मा की लोकप्रियता आज भले ही बुलंदियों पर है, लेकिन एक समय उन्होंने काफी स्ट्रगल भी किया है। जब वह अमृतसर से मुंबई आए थे तो उनके पास रहने की जगह नहीं थी। कपिल की लोकप्रियता के साथ कुछ विवाद भी जुड़े रहे हैं, चलिए आज हम आपको ऐसे 5 मौकों के बारे में बताने जा रहे हैं जब कपिल विवादों में आ गए।

Happy Birthday: comedian Kapil Sharma and his controversies
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील ग्रोवर संग विवाद
कपिल शर्मा अपने को-स्टार सुनील ग्रोवर से फ्लाइट में मारपीट की वजह से सुर्खियों में रहे। कहा जाता है कि फ्लाइट में कपिल ने सुनील पर जूता फेंक कर मारा थी, वो दिन था और आज का दिन सुनील ने कभी कपिल से बात नहीं की।

Happy Birthday: comedian Kapil Sharma and his controversies
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम से पूछा था ये हैं आपके अच्छे दिन?
कपिल शर्मा ने एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा था, ‘मैं पिछले 5 साल से 15 करोड़ रुपये का टैक्स चुका रहा हूं और फिर भी मुझे अपना ऑफिस बनाने के लिए बीएमसी कार्यालय को 5 लाख की रिश्वत देनी पड़ी। क्या ये हैं आपके अच्छे दिन?’ इसके बाद विवादों से बचने के लिए वह मालदीव चले गए थे लेकिन लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday: comedian Kapil Sharma and his controversies
अक्षय कुमार, कपिल शर्मा - फोटो : insta

अक्षय कुमार संग विवाद
कपिल ने अतरंगी रे के प्रमोशन में अक्षय कुमार द्वारा लिए प्रधानमंत्री मोदी के इंटरव्यू का मजाक उड़ाया था। दरअसल अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा और उनकी टीम से प्रधानमंत्री मोदी पर किए गए मजाक को न प्रसारित करने की रिक्वेस्ट की थी। लेकिन यह ऑन एयर हो गया। इसके बाद कपिल ने ट्वीट कर माफी मांगी थी।

विज्ञापन
Happy Birthday: comedian Kapil Sharma and his controversies
द कपिल शर्मा शो - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीर फाइल्स को प्रमोट न करने की वजह से विवादों में आए
विवाद विवेक अग्निहोत्री के एक ट्वीट के बाद शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को शो में प्रमोट न करने का अरोप लगाया था। इस पर कपिल ने अपनी सफाई देते हुए अनुपम खेर का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे कह रहे थे कि उन्हें कपिल के शो पर बुलाया गया था। लेकिन अनुपम खेर ने कपिल पर आधा सच बताने का ही आरोप लगा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed