टीवी सीरियल्स का टीआरपी चार्ट सामने आ गया है। बार्क इंडिया ने इस साल के 12वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में इस हफ्ते बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 'अनुपमा' लंबे समय से टीआरपी चार्ट में पहले नंबर पर बना है और इस हफ्ते भी ऐसा ही देखने को मिला है। लेकिन बाकी सीरियल्स में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'इमली' की टीआरपी लगातार गिर रही है, जिस वजह से कई दूसरे सीरियल 'इमली' से आगे निकल गए हैं। आइए आपको इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट दिखाते हैं।
TRP Week 12: ‘इमली’ को पछाड़ आगे निकला ‘ये है चाहतें’, इस हफ्ते टीआरपी चार्ट में हुआ बड़ा उलटफेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल 'अनुपमा' टीआरपी के चार्ट पर राज कर रहा है। ये सीरियल बीते लंबे समय से इस चार्ट में पहले नंबर पर बना हुआ है। दर्शकों को इस सीरियल की कहानी काफी पसंद आ रही है। इन दिनों सीरियल में अनुपमा और अनुज की शादी का ट्रैक चल रहा है, जिसके लिए अनुपमा को सबके ताने सुनने पड़ रहे हैं। दर्शक इस ट्रैक को काफी पसंद कर रहे हैं।
गुम है किसी के प्यार में
टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर इस हफ्ते भी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' रहा है। इस सीरियल ने काफी समय से दूसरे नंबर की गद्दी अपने नाम कर रखी है। इस सीरियल में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा एक साथ नजर आते हैं। वहीं, अब अभिनेता सचिन श्रॉफ इस सीरियल में एंट्री करने जा रहे हैं, जिससे शो में और भी कई ट्विस्ट आते दिख सकते हैं।
ये है चाहतें
इस हफ्ते सीरियल 'ये है चाहतें' टीआरपी की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा है। बीते हफ्ते इस सीरियल के साथ 'इमली' भी नंबर तीन पर बना हुआ था लेकिन अब 'ये है चाहतें' ने 'इमली' को पछाड़ दिया है और तीसरे नंबर की गद्दी को सिर्फ अपने नाम कर लिया है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल में से एक है। ये सीरियल इस हफ्ते टीआरपी के चार्ट में चौथे नंबर पर रहा है। इस सीरियल में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का ट्रैक चल रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।