फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुशल पंजाबी की शोक सभा में चेहरा छुपाए पहुंचीं अलग रह रही पत्नी, नहीं दिखा तीन साल का बेटा

Mon, 30 Dec 2019 04:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 30 Dec 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
Kushal Punjabi Wife Audrey Dolhen prayer meeting in Mumbai
कुशाल पंजाबी - फोटो : social media

अभिनेता कुशल पंजाबी ने गुरुवार रात को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुशल के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। शनिवार को मुंबई में कुशल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। इसके अगले दिन रविवार को मुंबई में एक शोक सभा रखी गई। इस शोक सभा में कुशल की पत्नी ऑड्रे डोलें भी पहुंचीं।

Kushal Punjabi Wife Audrey Dolhen prayer meeting in Mumbai
ऑड्रे - फोटो : Twitter

ऑड्रे ने इस दौरान अपना चेहरा छुपाया हुआ था। हालांकि ऑड्रे के साथ उनका तीन साल का बेटा नजर नहीं आया। पति के सुसाइड की खबर सुनने के बाद ऑड्रे शंघाई से उनके अंतिम दर्शन को पहुंची थीं। कुशल अपने बेटे के बेहद करीब रहे हैं। इस बात का इशारा उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर लगाया जा सकता है। सुसाइड करने से चंद घंटे पहले उन्होंने तीन साल के बेटे की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। फिल्म 'लक्ष्य' और 'काल' में काम कर चुके कुशल के माता-पिता को उनका शव गुरुवार रात 2 बजे मिला था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#KushalPunjabi wife #AudreyDolhen snapped at the prayer meeting in Mumbai today #instadaily #rip #NewsAtManav #ManavManglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

Kushal Punjabi Wife Audrey Dolhen prayer meeting in Mumbai
- फोटो : social media

कुशल की शोक सभा में करणवीर बोहरा, अर्जुन बिजलानी, तनाज ईरानी, बख्तियार, डेल्नाज, एजाज खान, केन घोष, दृष्टि धामी, डायंड्रा सोर्स, जैसी कई हस्तियां पहुंचीं। कुशल के कुछ दोस्तों का कहना है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें थीं। इस वजह से वो डिप्रेशन में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kushal Punjabi Wife Audrey Dolhen prayer meeting in Mumbai
Kushal Punjabi and Audrey Dolhen - फोटो : file photo

साल 2015 में कुशल ने यूरोपियन एड्रे डल्हेन (Audrey Dolhen) से शादी की थी। गोवा में दोनों ने शाही अंदाज में शादी की थी। दोनों के एक बेटा कियान है। कुशल के एक करीबी दोस्त ने बताया कि 'कुछ समय से दोनों पति-पत्नी की तरह साथ नहीं रह रहे थे। उनकी पत्नी बेटे को लेकर शंघाई चली गई थीं।'

विज्ञापन
Kushal Punjabi Wife Audrey Dolhen prayer meeting in Mumbai
Kushal Punjabi - फोटो : Twitter

कुशल हाल ही में टीवी सिरीज 'इश्क में मरजावां' में नजर आए थे। साल 2011 में उन्होंने अमरीकी रिएलिटी गेम शो वाइपआउट का 50 लाख की इनामी रकम वाला भारतीय संस्करण जोर का झटका: टोटल वाइपआउट जीता था। सीआईडी, लव मैरिज, देखो मगर प्यार से, श... फिर कोई है, फ़ियर फैक्टर, कभी हां कभी ना जैसे लोकप्रिय टीवी कार्यक्रमों में दिख चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed