फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज केबीसी-9 का आखिरी एपिसोड, जानिए क्यों इमोशनल हुए अमिताभ

Tue, 24 Oct 2017 07:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 24 Oct 2017 07:37 AM IST
विज्ञापन
Last show of KBC season 9, Amitabh gets emotional on twitter
23 अक्टूबर यानी सोमवार का दिन कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के दर्शकों के लिए बेहद अहम और भावुक होगा। आज केबीसी के सीजन-9 का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होना है। न सिर्फ फैंस बल्कि खुद शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ट्विटर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करने से खुद को न रोक पाएं।

 
Last show of KBC season 9, Amitabh gets emotional on twitter
अमिताभ ने ट्वीट में लिखा है ... शो का आखिरी दिन...बेहद दुख के साथ..केबीसी का सीजन-9 खत्म होने के मौके पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि केबीसी का ये शो कभी उतना शानदार नहीं बन पाता अगर इससे जुड़ी 450 लोगों की टीम ने पूरी मेहनत के साथ काम न किया होता।
Last show of KBC season 9, Amitabh gets emotional on twitter
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर भी इस बारे में लिखा कि केबीसी टीम को उनके धीरज और अच्छे काम के लिए शुक्रिया, प्रोग्रामिंग और आउटपुट की बेहतरीन टीम की वजह से ही शो सफल हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Last show of KBC season 9, Amitabh gets emotional on twitter
सन 2000 में शुरू हुए इस शो पर प्यार बरसाने के लिए अमिताभ बच्चन ने ऑडियंस का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 17 साल पहले इस शो ने इतिहास रचा था और आपने दोबारा ऐसा करने में सहयोग किया। ये कोई छोटा काम नहीं था।
विज्ञापन
Last show of KBC season 9, Amitabh gets emotional on twitter
KBC 9 Winners Anamika Majumdar
यहां बताना जरूरी हो जाता है कि 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने पहले एपिसोड के बाद से ही टीआरपी में टॉप पर है। इसका पहला एपिसोड 28 अगस्त को ऑन एयर हुआ था।

सितंबर में केबीसी के सीजन-9 को इसकी पहली करोड़पति के रूप में मिली थीं अनामिका मजूमदार। अनामिका झारखंड से जुड़ी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह सात करोड़ के सवाल तक पहुंच गई थीं, लेकिन रिस्क न लेते हुए उन्होंने एक करोड़ जीतकर शो छोड़ दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed