फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: 'फेमस होने के लिए खुद ही विवादों को बनाती हूं', इस आरोप पर सारा खान ने दिया करारा जवाब

Sat, 05 Mar 2022 09:59 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 05 Mar 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
Lock Upp Sara khan reply trollers who say actress invites controversy
सारा खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉकअप' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कंगना के इस शो में उन सेलेब्स को शामिल किया गया है, जो किसी न किसी वजह से विवादों में बने रहते हैं। इस लिस्ट में सारा खान भी शामिल हैं। सारा टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो कई बार विवादों में रह चुकी हैं। सारा ने बताया कि उन्होंने इस शो के लिए 'हां' बोलने में कुछ मिनट भी नहीं लगाए थे। एक्ट्रेस ने कहा कि जब मुझे ये शो ऑफर हुआ था तब ही मैंने बिना सोचे ही इस शो के लिए हां कह दिया था। इस दौरान सारा ने ट्रोलर्स को भी जवाब दिया है।

Lock Upp Sara khan reply trollers who say actress invites controversy
सारा खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान सारा खान ने उन लोगों को भी जवाब दिया है, जो ये कहते हैं कि अभिनेत्री जानबूझकर विवादों में रहती हैं। सारा ने कहा, 'मुझे कुछ विवादों से परिभाषित किया जाता है, जो काफी पहले मेरे साथ हुए थे। कहा जाता है कि मैं फेमस होने के लिए खुद ही विवादों को बनाती हूं। मैं सिर्फ उन लोगों को बताना चाहती हूं कि ऐसा कुछ भी नहीं है। ये अफवाह गलत है। मेरा काम पिछले 16 साल से मुझे परिभाषित कर रहा है और मैं वही हूं।'

Lock Upp Sara khan reply trollers who say actress invites controversy
सारा खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस शो में जाने से पहले सारा ने बताया कि यह मेरे लिए एक अलग अनुभव है और मुझे यकीन है कि मैं कुछ ऐसा यहां से सीखकर आऊंगी, जो हमेशा मेरे साथ रहेगा। मैं इस शो के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरी कोई रणनीति नहीं है क्योंकि हमने इस तरह के शो कभी नहीं देखे हैं। हमें पता होना चाहिए बुनियादी सुविधाएं क्या हैं। हम कुछ नहीं कर सकते। हम चाहें तो कुछ भी कर सकते हैं।' सारा की पर्सनल लाइफ भी मीडिया में छाई रहती हैं। इस बारे में अभिनेत्री ने कहा कि मैं भी अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करने में सहज नहीं हूं। लेकिन मीडिया में इस पर बात होती है, जिससे मेरी परेशानी और बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lock Upp Sara khan reply trollers who say actress invites controversy
सारा खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सारा खान बिग बॉस में भी नजर आई थीं। इस शो में सारा ने अली मर्चेंट से शादी की थी। हालांकि, शो से बाहर आने के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था, जिस वजह से फैंस ने उनकी शादी को पब्लिसिटी स्टंट मान लिया था। इस वजह से सारा को खूब ट्रोल किया गया था। हालांकि, अब वह 'लॉकअप' में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed