{"_id":"5ebd45defb6f1166605430ef","slug":"mahabharat-last-episode-on-dd-bharti-yudhister-become-king-of-hastinapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahabharat last episode: युधिष्ठिर के राजतिलक के साथ ही खत्म हुआ महाभारत, भीष्म पितामह ने पांडवों को दी ये शिक्षा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Mahabharat last episode: युधिष्ठिर के राजतिलक के साथ ही खत्म हुआ महाभारत, भीष्म पितामह ने पांडवों को दी ये शिक्षा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 14 May 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
महाभारत
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) चल रहा है। ऐसे में शूटिंग बंद होने की वजह से पुराने टीवी शोज को फिर से दिखाया जा रहा है। रामायण और महाभारत को तो लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। रामायण के दोबारा प्रसारण ने भी इतिहास रच दिया। उसी तरह महाभारत को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। डीडी भारती पर कल (13 मई) महाभारत का अंतिम एपिसोड प्रसारित हुआ। दर्शक इस शो के खत्म होने से बेहद उदास नजर आए।
2 of 5
महाभारत
- फोटो : सोशल मीडिया
शो से जुड़े तमाम कलाकारों और पौराणिक कथा में भी लोगों की दिलचस्पी खूब बढ़ गई। महाभारत जैसे महायुद्ध को देखकर जहां एक ओर जनता खुश है, वहीं उनके मन में कई तरह के सवाल भी हैं। लोग सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय भी रख रहे हैं। महाभारत के आखिरी एपिसोड में भीष्म पितामह मारे जाते हैं।
3 of 5
महाभारत
- फोटो : ट्विटर
भीष्म पितामह मरते वक्त पांडवों से कहते हैं, 'देश की सीमा माता के वस्त्र की भांति पूजनीय होती है। उसकी सदैव रक्षा करना। यदि विभाजन की मांग होती है तो कुरुक्षेत्र में आ जाओ पुत्र, पर देश का विभाजन कभी मत होने दो। क्या तुम माता कुंती को काट कर आपस में बांट सकते हो। अगर नहीं तो फिर देश का विभाजन कैसे कर सकते हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महाभारत
- फोटो : ट्विटर
इसके बाद युद्ध समाप्त होता है और युधिष्ठिर का राजतिलक होता है और वह हस्तिनापुर के राजा बनते हैं। राजा बनते ही युधिष्ठिर कहते हैं, 'अब हस्तिनापुर में कड़वाहटों का युग समाप्त हुआ। राजा का कर्तव्य है कि वह भविष्य की ओर देखे क्योंकि जनसमुदाय को लेकर उसे भविष्य की ओर ही जाना है। एक नए युग की स्थापना की घोषणा की जाती है।'
विज्ञापन
5 of 5
महाभारत
- फोटो : Social Media
राज्याभिषेक होने के बाद युधिष्ठिर ने भीम को युवराज के पद पर नियुक्त किया था। बाद में भीम को राजा बनाया गया था। नकुल और सहदेव को प्रधान अंग रक्षक बनाया गया। आपको बता दें कि उस वक्त महाभारत के पहले एपिसोड की टीआरपी 79% और आखिरी एपिसोड की रेटिंग 99.6% थी। यानी 'महाभारत' दुनिया का सबसे अधिक देखा जाने वाला टीवी शो था। इसके चलते महाभारत का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।