फिल्मकार महेश भट्ट फिल्मों के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी सक्रिय हैं। उनका 'नामकरण' सीरियल काफी पसंद किया गया था। अब फिर एक बार वह अपने नए शो 'दिल जैसे धड़के धड़कने दो' को लेकर आ रहे हैं। इस शो को लेकर महेश भट्ट काफी उत्साहित हैं और दावा कर रहे हैं कि यह लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा।
बच्चों की कहानी लेकर फिर छोटे परदे पर लौटे महेश भट्ट, नामकरण के बाद सुनाएंगे ये नया किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला से बातचीत के दौरान महेश भट्ट ने बताया कि यह शो दो बच्चों युग और ईथी की कहानी है। ईथी के साथ बचपन में एक दुर्घटना होती है जिसकी वजह से उसकी जिंदगी में उदासी छा जाती है। तभी उसकी जिंदगी में युग आता है और उसकी जिंदगी में फिर से खुशियों की तरफ लौटने लगती है। इसी बीच एक देवगुरु की एंट्री होती है। जो पहले एक डॉक्टर थे। लेकिन एक घटना के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनकी पिछली जिंदगी कुछ भी नहीं थी। तुम्हारी जिंदगी अब शुरू होती है। तुम्हारी धड़कने इसलिए रोकी थी ताकि तुम्हारा पुनर्जन्म हो सके। इस जन्म में तुम्हें सिर्फ एक काम करना है। मैं इस दुनिया में एक देवी के रूप में जन्म लूंगी। तब मुझे अपने आश्रम की गद्दी पर ले जाकर बैठाना जिसके बाद मनुष्य जाति का कल्याण होगा। हालांकि दोनों बच्चों द्वारा इस बात को पचा पाना मुश्किल होता है।
'नामकरण' के बाद फिर से इस शो के जरिए टीवी की दुनिया में वापसी करने वाले महेश भट्ट बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती कहानी के पीछे की वजह बताते हैं कि उनके पिछले शो नामकरण की कहानी एक बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है तो वहीं इस शो के कहानी का आधार भी बच्चे ही हैं। दरअसल बच्चों के जरिए कहानी की शुरुआत करने से दर्शकों को जोड़ना काफी आसान हो जाता है। वहीं शो की टीआरपी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह शो दर्शकों को खूब पसंद आएगा। उन्हें विश्वास है कि यह शो आग लगा देगा।
शो में देवगुरू की भूमिका निभाने वाले राहिल ने अमर उजाला को अपने किरदार के बारे में बताया, 'इस शो कि सबसे खास बात उसकी कॉस्टिंग है। हर किरदार पर काफी मेहनत की गई है। इस प्रक्रिया में करीब साल का वक्त लग गया। यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे हाथ में देवगुरु का किरदार आया है। मेरी पूरी कोशिश है कि इस किरदार के लिए मैं अपना सर्वोत्तम दूं। क्रिएटिव में महेश भट्ट जी का कमाल दिखेगा। वहीं लेखन भी दर्शकों का मनमोहित करने का दम रखता है। इस शो को देखते हुए आपको लगेगा कि आप एक फिल्म देख रहे हैं।'
पढ़ें:वरुण धवन और नताशा दलाल करेंगे साल 2020 में शादी? जानें इस वायरल खबर की सच्चाई