फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mannara Chopra: मुंबई की पहली बारिश एंजॉय करती दिखीं मन्नारा, हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- लोग मर रहे हैं

Tue, 14 May 2024 10:28 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 14 May 2024 10:28 AM IST
विज्ञापन
Mannara Chopra slammed For Enjoying Dancing In Balcony after mammoth hoarding collapsed due to the dust storm
मन्नारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 17 फेम मन्नारा चोपड़ा शो के खत्म होने के बाद भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने प्रशंसकों के साथ अपनी रील्स वीडियो भी साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में, मन्नारा को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। दरअसल, मन्नारा ने मुंबई की पहली बारिश का एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Mannara Chopra slammed For Enjoying Dancing In Balcony after mammoth hoarding collapsed due to the dust storm
मन्नारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री और बिग बॉस 17 फेम मन्नारा चोपड़ा को हाल ही में, आलोचना का सामना करना पड़ा, जब उन्होंने शाम को मुंबई में हुई बारिश और धूल भरी आंधी का आनंद लेते हुए अपनी एक रील वीडियो पोस्ट की। नेटीजंस ने उनके पोस्ट को वाहियात बताया और कहा कि जब वह वीडियो शूट करने में व्यस्त थीं तो तूफान के कारण लोगों की जान चली गई।

Mannara Chopra slammed For Enjoying Dancing In Balcony after mammoth hoarding collapsed due to the dust storm
मन्नारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मन्नारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह बालकनी में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के ट्रैक 'अखियां गुलाब' पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके वीडियो में जहां बैकग्राउंड में धूल भरी आंधी साफ नजर आ रही है, वहीं शहर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, "शूटिंग के दिन के बीच में पहली बारिश का आनंद ले रही हूं", यह नेटीजंस को पसंद नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mannara Chopra slammed For Enjoying Dancing In Balcony after mammoth hoarding collapsed due to the dust storm
मन्नारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "जब शहर में लोग मर रहे हों तो नाचने का समय नहीं है," जबकि दूसरे ने लिखा, "इनको एहसास ही नहीं वह कितने के घर बिखर गए हैं"। एक और यूजर ने अफसोस जताया, "लोग घायल हो रहे हैं और समस्याओं का सामना कर रहे हैं और यहां क्या हो रहा है..."

विज्ञापन
Mannara Chopra slammed For Enjoying Dancing In Balcony after mammoth hoarding collapsed due to the dust storm
मन्नारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मुंबई के घाटकोपर उपनगर में एक विशाल होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की जान चली गई, जिसमें 80 से अधिक लोग फंस गए और उसके नीचे दसियों कारें और अन्य वाहन नष्ट हो गए। इस भीषण दुर्घटना में 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

Pratibha Ranta: 'लापता लेडीज' की 'जया' को किस्मत पर नहीं हो रहा है यकीन, बोलीं- हम जैसे लोगों को कहां...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed