फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Celebs: मानसिक तनाव से दो-चार हुए ये टीवी स्टार्स, किसी पर हावी हुआ किरदार, तो किसी के जीवन में आया भूचाल

Wed, 08 May 2024 12:57 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 08 May 2024 12:57 AM IST
सार

टेलीविजन जगत के सितारे भी मानसिक तनाव से अछूते नहीं रहे हैं। आइए आज आपको इन सितारों के बारे में बताते हैं-

विज्ञापन
TV CELEBS Who Have Battle with Mental illness Jiya Shankar Aishwarya Sharma Aamna Sharif Urvashi Dholakia
मानसिक तनाव से जूझ चुके हैं ये टीवी सितारे - फोटो : अमर उजाला

शोबिज की दुनिया बाहर से जितनी चकाचौंध भरी दिखती है, अंदर से उतनी ही चुनौतियों से घिरी हुई है। मायानगरी मुंबई पहुंचकर एक-दो शो में काम कर चुके सितारे अपने करियर को लेकर चिंतित होते नजर आते हैं और सोच-सोचकर मानसिक तनाव से घिर जाते हैं। कई दफा सितारों को पर्दे पर दर्शाए गए अपने किरदार से भी बाहर निकलने में काफी समय लग जाता है। स्टार्स रील और रियल लाइफ के बीच के अंतर को भूलने लग जाते हैं। आइए आज आपको उन छोटे पर्दे के कलाकारों के बारे में बताते हैं, जो मानसिक तनाव का शिकार हो चुके हैं-

TV CELEBS Who Have Battle with Mental illness Jiya Shankar Aishwarya Sharma Aamna Sharif Urvashi Dholakia
जिया शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

जिया शंकर को पिछले कुछ हफ्तों में कठिन दौर से गुजरना पड़ा क्योंकि उनकी मां सुरेखा गवली अस्पताल में भर्ती थीं। 11 अप्रैल को, अभिनेत्री ने घोषणा की कि उनकी मां ठीक हो रही हैं, और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगातार शुभकामनाएं देने के लिए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। हालांकि, कुछ दिनों पहले जिया ने चुनौतीपूर्ण दिनों के बीच मानसिक उलझनों से निपटने को लेकर भी चर्चा की। पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी ने एक्स पर एक पोस्ट में उल्लेख किया कि पिछले कुछ दिनों में कई बार टूटने के बाद उन्होंने कैसे वापसी की। उन्होंने लिखा, 'मुझे यह भी याद नहीं है कि इन पिछले कुछ दिनों में मैं कितनी बार मानसिक रूप से टूट चुकी हूं और ऐसे सामान्य हो गई हूं जैसे कुछ हुआ ही नहीं। यह भी गुजर जाएगा।'

TV CELEBS Who Have Battle with Mental illness Jiya Shankar Aishwarya Sharma Aamna Sharif Urvashi Dholakia
ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

छोटे पर्दे की हिट अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा भी मानसिक तनाव की शिकार रह चुकी हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' 'पत्रलेखा' का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वालीं ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक वक्त पर एक जैसे किरदार को निभाकर थक गई थीं और हर वक्त अपने करियर के बारे में सोचा करती थीं। हालांकि, अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया था कि उन्होंने मानसिक तनाव से निकलने के लिए को-स्टार्स और दोस्तों की मदद ली थी। 

Bollywood Actors: अल्फा मेल बनकर पर्दे पर छा गए ये सितारे, बॉक्स ऑफिस पर लहराया सफलता का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
TV CELEBS Who Have Battle with Mental illness Jiya Shankar Aishwarya Sharma Aamna Sharif Urvashi Dholakia
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : इंस्टाग्राम

उवर्शी ढोलकिया को सबसे ज्यादा लोकप्रियता टेलीविजन शो 'कसौटी जिंदगी की' के पहले भाग में 'कोमोलिका' की भूमिका निभाकर मिली थी। इस किरदार को बखूबी निभाने के बाद कोमोलिका छोटे पर्दे की मशहूर विलेन बन गई थीं। हालांकि, ऐसा करने के बाद उर्वशी को अक्सर नकारात्मक रोल ही ऑफर होते थे। अपने प्रति लोगों की नकारात्मकता देखकर उर्वशी काफी ज्यादा सोचने लगी थीं। इससे उनके मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ा था। 

Brand Bollywood Down Under: फिल्मकार अनुपम शर्मा का राजकीय सम्मान, उत्तराखंड को शूटिंग हब बनाने की योजना तैयार

विज्ञापन
TV CELEBS Who Have Battle with Mental illness Jiya Shankar Aishwarya Sharma Aamna Sharif Urvashi Dholakia
आमना शरीफ - फोटो : इंस्टाग्राम

सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में 'कोमोलिका' का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री आमना शरीफ किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। हालांकि, इस नकारात्मक किरदार ने आमना के व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव डाला था। इस रोल के लिए वह काफी ज्यादा ट्रोल भी हुई थीं। आलोचनाओं ने आमना के जीवन पर बुरा असर डाला और वह खुद को लेकर काफी ज्यादा नकारात्मक हो गई थीं। वास्तविकता में लौटने के लिए आमना को काफी वक्त लग गया था। 

South Most Expensive Movies: ये हैं साउथ की सबसे महंगी फिल्में, बजट जानकर उड़ जाएंगे होश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed