टेलीविजन सीरियल 'मेरी आशिकी तुम से ही' से चर्चाओं में आई अभिनेत्री स्मृति खन्ना जल्द ही मां बनने जा रही हैं। स्मृति खन्ना की प्रेग्नेंसी को नौ महीने का समय हो गया है। अब वो कभी भी अपने बच्चे को इस दुनिया में ला सकती हैं। इसे लेकर स्मृति खुद भी काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। स्मृति ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया है।
'मेरी आशिकी तुमसे ही' की अभिनेत्री जल्द बनने वाली हैं मां, सोशल मीडिया पर बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मृति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्मृति इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्ज्वॉय कर रही हैं। इसकी बानगी उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती है। स्मृति सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से स्मृति ने बताया है कि उनका नौवां महीना चल रहा है। और वो अपने बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।
स्मृति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी तस्वीर साझा की हैं। तस्वीरों में स्मृति बेहद खुश नजर आ रही हैं। स्मृति इन तस्वीरों में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। तस्वीर के साथ स्मृति ने कैप्शन में लिखा है, 'हाई गोलू'। इसी के साथ उन्होंने बताया है कि ये उनका नौवां महीना चल रहा है। जिसे वो बेहद एन्ज्वॉय कर रही हैं।
View this post on Instagram
Hi Golu 🤭🤰💁🏻♀️ #9monthspregnant #almostthere #babybump #readytopop
A post shared by Smriti Khanna (@smriti_khanna) on
बता दें कि हाल ही में कुछ दिन पहले स्मृति की गोद भराई की रस्म हुई थी। इस रस्म में फिल्म और टेलीविजन से जुड़ी कई हस्तियां पहुंची थीं। स्मृति की गोद भराई की रस्म में अभिनेत्री ईशा देओल भी अपने पति भरत तख्तानी के साथ पहुंची थीं। गोद भराई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। गोद भराई में भी स्मृति ऑफ व्हाइट रंग के वन पीस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। स्मृति इस दौरान भी काफी खुश नजर आईं।
गौरतलब है कि स्मृति खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में इट्स कॉम्प्लिकेटेड शो के साथ की थी। जिसके बाद वो मेरी आशिकी तुम से ही, नादानियां, ये है आशिकी, सीआईडी, बालिका वधू जैसे टीवी सीरियलिस में भी नजर आईं। स्मृति को आखिरी बार टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में देखा गया था। ये सीरियल 2017 में आया था।