{"_id":"5fb35f578ebc3e9ba007d84f","slug":"mohena-kumari-disha-vakani-to-anas-rashid-these-actors-quit-tv-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिट होने के बावजूद फिल्मी चकाचौंध से दूर हो गए ये सितारे, एक अभिनेता तो अब करने लगा है खेती","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हिट होने के बावजूद फिल्मी चकाचौंध से दूर हो गए ये सितारे, एक अभिनेता तो अब करने लगा है खेती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
दिशा वकानी, मोहिना कुमारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड और टीवी की दुनिया चकाचौंध भरी है। देशभर से लोग मुंबई किस्मत आजमाने पहुंचते हैं। कुछ यहां सफल हो जाते हैं तो कुछ का करियर उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाता। वहीं कई कलाकार सफल होने के बाद भी इंडस्ट्री से दूर हो जाते हैं। तो चलिए इसी कड़ी में उन कलाकारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने सफल करियर के बावजूद टीवी इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
2 of 6
दिशा वकानी
- फोटो : सीरियल
टीवी का जाना पहचाना नाम हैं दिशा वकानी। सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में उन्होंने दयाबेन का मशहूर किरदार निभाया। बच्चे के जन्म के वक्त दिशा ने सीरियल से ब्रेक लिया था लेकिन उसके बाद वह फिर छोटे पर्दे पर नहीं लौटीं। उनके प्रशंसक आज भी उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं मेकर्स ने भी शो में उनके लौटने की गुंजाइंश बरकरार रखी है।
3 of 6
अनस राशिद
- फोटो : instagram/anasrashidactor
अभिनेता अनस राशिद ने सीरियल 'दीया और बाती हम' में सूरज राठी का किरदार निभाया था। अनस को लोगों ने काफी पसंद किया लेकिन जल्द ही वे ग्लैमर इडंस्ट्री से ऊब गए। साल 2018 में वे अपने गांव वापस लौट गए और खेती करने लगे। अनस का लुक पहले से थोड़ा बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मोहिना कुमारी
- फोटो : instagram/mohenakumari
रीवा की राजकुमारी और अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह ने शादी के बाद टीवी इंडस्ट्री छोड़ दी। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में उन्होंने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था। मोहिना ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी की है। शादी से पहले उन्होंने एलान कर दिया था कि अब वे इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी।
विज्ञापन
5 of 6
मिहिका वर्मा
- फोटो : instagram/mihikaverma
अभिनेत्री मिहिका वर्मा ने 'ये हैं मोहब्बतें' में दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बहन का रोल किया था। शादी के बाद मिहिका ने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। वह पति आनंद कपाई के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।