फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोनालिसा ने पति विक्रांत संग यूं मनाई शादी की चौथी सालगिरह, फोटो साझा कर लिखा रोमांटिक पोस्ट

Sun, 17 Jan 2021 04:27 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 17 Jan 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
Monalisa celebrates 4th wedding anniversary with husband Vikrant shares romantic post
मोनालिसा - फोटो : Instagram

भोजपुरी से लेकर हिंदी टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी अभिनेत्री मोनालिसा आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रही हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विक्रांत के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में दोनों अपनी शादी की सालगिरह पर केक काट रहे है। मोनालिसा और विक्रांत एक-दूसरे को केक काटकर खिला भी रहे हैं।

Monalisa celebrates 4th wedding anniversary with husband Vikrant shares romantic post
मोनालिसा - फोटो : Instagram

मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों के साथ खास कैप्शन भी लिखा है।  उन्होंने लिखा, ‘हमारी शादी की चौथी सालगिरह। ’ इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद फैंस कपल को सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री के पति और अभिनेता विक्रांत सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी संग कई तस्वीरें शेयर करते हुए एक खास मैसेज लिखा है। इन तस्वीरों में कपल एक-दूसरे को प्यार करता नजर आ रहा है। वहीं अंतिम फोटो में एनिवर्सरी का केक भी देखा जा सकता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)


 
Monalisa celebrates 4th wedding anniversary with husband Vikrant shares romantic post
मोनालिसा - फोटो : Instagram

विक्रांत ने फोटो के साथ एक खूबसूरत लाइन भी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, ‘मुझे विश्वास है भगवान ने हमारी मुलाकात का एक खास प्लान बनाया था, जिससे हम साथ रहे सकें, हम साथ आगे बढ़ सकें और हम एक-दूसरे के हाथों को हमेशा के लिए थाम सकें। ’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vikraant Singh (@vikrant8235)

विज्ञापन
विज्ञापन
Monalisa celebrates 4th wedding anniversary with husband Vikrant shares romantic post
मोनालिसा - फोटो : Instagram: @aslimonalisa

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की है। उनका असली नाम अंतरा बिस्वास है। फिल्म इंडस्ट्री में वे मोनालिसा के नाम से जानी जाती हैं। मोनालिसा लगभग 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी सिनेमा में उन्हें काफी पसंद भी किया जाता है। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे मोटी फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा के लगभग सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है और विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

विज्ञापन
Monalisa celebrates 4th wedding anniversary with husband Vikrant shares romantic post
मोनालिसा - फोटो : Instagram

मोनालिसा ने भोजपुरी और टीवी एक्टर विक्रम सिंह राजपूत के साथ 10 साल लिव इन में रहने के बाद 'बिग बॉस' के दसवें सीजन में 'बिग बॉस' के घर में ही शादी कर ली थी, जिसे अब तक की सबसे अनोखी शादी भी कहा जाता है। अभिनेत्री मोनालिसा और अभिनेता विक्रम सिंह राजपूत की मुलाकात भोजपुरी फ़िल्म 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed