भोजपुरी सिनेमा से अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री मोनालिसा आज जाना-माना नाम है। उनकी टेलीविजन पर एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। मोनालिसा को आज जो टीवी जगत में सफलता मिली हैं वो उनके लिए बिलकुल आसान नहीं थी। उनका एक लम्बा संघर्ष रहा है। भोजपुरी सिनेमा में कदम जमाने वाली मोनालिसा आज टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने टेलीविजन पर अधिकतर नकारात्मक भूमिकाएं निभाई हैं। उन्हें उनके सभी किरदारों में दर्शकों ने बहुत पसंद किया। सोशल मीडिया पर भी मोनालिसा छाईं रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो साझा की, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर छाईं मोनालिसा, डांस के दीवाने हुए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी सिनेमा में रहा है लंबा सफर
मोनालिसा ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के अलावा तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड भाषा की फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें असल पहचान भोजपुरी सिनेमा में मिली। मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा का एक जाना- माना चेहरा है। उन्होंने लगभग 100 फिल्मों में काम किया।
बिग बॉस 10 ने बनाया घर-घर में मशहूर
मोनालिसा वैसे तो पहले से ही भोजपुरी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्री हैं, लेकिन बिग बॉस 10 में हिस्सा लेने के बाद उनके लिए हिंदी सिनेमा और टेलीविजन के दरवाजे खुल गए। मोनालिसा बिग बॉस की पॉपुलर कंटेस्टेंट में शामिल हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने कॉमेडी नाईट बचाओ, नच बलिए, किचन चैम्पियन जैसे कई रियलिटी शोज में भी किया काम।
टेलीविजन पर निभाई नकारात्मक भूमिकाएं
मोनालिसा के लिए बिग बॉस 10 ने टेलीविजन के दरवाजे खोल दिए। मोनालिसा ने नजर, दिव्य-दृष्टि जैसे टीवी शोज में नकारात्मक भूमिका निभाई। इस अभिनेत्री को नकारात्मक भूमिका में भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। इन दिनों मोनालिसा नमक इश्क का में नजर आ रहीं हैं। इस शो में भी वो नकारात्मक भूमिका में हैं।
अभिनय के साथ-साथ अच्छी डांसर हैं मोनालिसा
मोनालिसा एक अच्छी अदाकारा होने के साथ-साथ बहुत अच्छी डांसर भी हैं। ये अभिनेत्री जब भी अपने डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर डालती हैं, तो वो तुरंत ही वायरल हो जाता है। प्रशंसक उनकी वीडियो को और तस्वीरों को बेहद पसंद करते हैं। मोनालिसा को इंस्टाग्राम पर चार मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं।