फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेत्री के बैंक खाते में हुआ फर्जीवाडा, पेटीएम की KYC के नाम पर गायब हुए हजारों रुपये

Wed, 11 Mar 2020 09:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 11 Mar 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Mrinal Deshraj face online bank fraud on the name of paytm kyc
Mrinal Deshraj - फोटो : social media

ऑनलाइन ट्राजेक्शन और इंटरनेट बैंकिंग जहां लोगों की जिंदगी को आसान बनाया है वहीं इसके जरिए फर्जीवाड़ा होने का डर भी बना रहता है। ऐसा ही कुछ टीवी अभिनेत्री मृणाल देशराज के साथ हो गया है। मृणाल देशराज के बैंक अकाउंट से 27 हजार रुपये का फर्जीवाडा हुआ है। अभिनेत्री के साथ ये घटना ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए हुई है। इस घटना के बाद से अभिनेत्री काफी हैरान और परेशान है। 

Mrinal Deshraj face online bank fraud on the name of paytm kyc
Mrinal Deshraj - फोटो : social media

इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री मृणाल देशराज ने किया है। उन्होंने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटबॉय से बातचीत की। इस दौरान मृणाल देशराज ने कहा, 'मेरे पेटीएम में कुछ दिक्कत हो गई थी और भुगतान नहीं हो रहा था। जब भी मैं ट्रांजेक्शन कर रही थी, तो मुझे केवाईसी पूरी करने का मैसेज आ रहा था। इसके बाद मैंने पेटीएम सपोर्ट को मैसेज किया कि मुझे किसी ने केवाईसी प्रोसेस के लिए फोन नहीं किया। मैं इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रही हूं।'

Mrinal Deshraj face online bank fraud on the name of paytm kyc
Mrinal Deshraj - फोटो : social media

मृणाल ने आगे बताया, 'कुछ समय बाद मुझे पेटीएम की तरफ से कई कॉल आया। मुझे बस केवाईसी करवाने के लिए कहा गया और उन्होंने मुझे लिंक भेजा। मैंने उस लिंक पर जैसे ही क्लिक किया तो अचानक मेरे पेटीएम वॉलेट से 758 रुपये चले गए। मैंने उसी नंबर पर दोबारा फोन किया तो उन्होंने कहा कि वह दूसरा लिंक भेज रहे हैं। इससे मेरे पैसे वापस आ जाएंगे, लेकिन पैसे वापस आने के बजाय मेरे बैंक अकाउंट से 27 हजार रुपये निकाल लिए गए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mrinal Deshraj face online bank fraud on the name of paytm kyc
Mrinal Deshraj - फोटो : social media

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज का जिक्र करते हुए मृणाल देशराज ने कहा, 'मैने जामतारा सीरीज देखी थी और मैं इसके लिए सचेत थी कि ऐसी कॉल ना आ सकते। मैं पेटीएम सपोर्ट को मैसेज कर रही थी तो मुझे तुरंत कैसे कॉल आई। ट्रूकॉलर पर भी ये नंबर पेटीएम के नाम से दिख रहा था इसलिए मुझे लगा कि ये कॉल असली होगी।' मृणाल देशराज ने बताया कि इस मामले में उन्होंने बैंक और पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन
Mrinal Deshraj face online bank fraud on the name of paytm kyc
Mrinal Deshraj - फोटो : social media

अभिनेत्री ने कहा, 'बैंक और पुलिस ने मुझे कहा है कि ये मेरी गलती की थी। मैंने ही उस लिंक पर क्लिक किया था, इसलिए मुझे रुपये वापस नहीं मिलेंगे। अब देखते हैं आगे क्या होता है। मेरा मकसद इस हादसे को सबके सामने लाना था, जिससे लोग सतर्क रहें। ये मेहनत की कमाई थी और मैं ठगा हुआ महसूस कर रही हूं।'

पढ़ें: मुस्लिम परिवार से संबंध रखती हैं ये पांच अभिनेत्रियां, असली नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed