फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Roadies 18: सोनू सूद के साथ साउथ अफ्रीका में शुरू होगी 'रोडीज' की जर्नी, 'बिग बॉस ओटीटी' की कंटेस्टेंट भी देगी दिखाई

Sat, 02 Apr 2022 07:08 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 02 Apr 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
MTV Roadies 18 journey will start in South Africa with Sonu Sood as a host
सोनू सूद के साथ रोडीज 18 की होने जा रही है शुरुआत - फोटो : सोशल मीडिया

एमटीवी पर जल्द ही 'रोडीज 18' शुरू होने जा रहा है। इस बार शो में बहुत कुछ अलग देखने को मिलेगा, ना तो पहले वाले गैंग लीडर होंगे और ना ही होस्ट। इस बार शो को साउथ अफ्रीका में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद होस्ट करते नजर आएंगे। वहीं, शो में नए के साथ पुराने कंटेस्टेंट भी एडवेंचर करते दिखाई देंगे।

MTV Roadies 18 journey will start in South Africa with Sonu Sood as a host
रोजीड 18 - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में शो का ट्रेलर रिलीज किया गया हैं, जिसमें बहुत से जाने-पहचाने चेहरे देखने को मिल रहे हैं। एमटीवी इंडिया के 'रोडीज राइजिंग' के साथ अपना करियर शुरू करने वाले बसीर अली के साथ ही 'स्प्लिट्सविला 11' का हिस्सा रहीं आरुषि दत्ता और 'रोडीज रियल हीरोज' के आशीष व केविन अल्मासिफर शो का हिस्सा हैं। वहीं, 'बिग बॉस ओटीटी' की कंटेस्टेंट मूस जट्टाना (मुस्कान जट्टाना) सीजन के नए चेहरों में शामिल होंगी।

MTV Roadies 18 journey will start in South Africa with Sonu Sood as a host
सोनू सूद के साथ रोडीज 18 की होगी शुरुआत - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर में कंटेस्टेंट माउंटेन ट्रेकिंग, बंजी जंपिंग, कैनोइंग, स्कूबा डाइविंग, सैंडबोर्डिंग, स्नोबोर्डिंग जैसे टास्क्स करते नजर आए। इस ट्रेलर को देखने के बाद से ही फैंस काफी उत्सुक हैं। शो आठ मार्च से शुक्रवार और शनिवार को एमटीवी पर सात बजे से शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
MTV Roadies 18 journey will start in South Africa with Sonu Sood as a host
रोडीज का हिस्सा रह चुके हैं ये सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि 2003 में 'रोडीज' के कंटेस्टेंट के रूप में शुरुआत करने वाले रणविजय सिंह ने 18 साल के साथ के बाद इस शो को अलविदा कह दिया था। उनकी जगह पर ही सोनू सूद शो को होस्ट करते नजर आएंगे। वहीं, पहले के सीजन में नेहा धूपिया, रफ्तार, निखिल, करण कुंद्रा, प्रिंस नरूला और संदीप सिंह गैंग लीडर की भूमिका में नजर आ चुके हैं। इस बार इनमें से कोई भी शो का हिस्सा नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed