फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से पहले प्रसारण पर बीच में ही बंद हो गया शक्तिमान, मुकेश खन्ना ने यूं खोले साजिश के सारे राज

Thu, 09 Apr 2020 09:57 AM IST
प्रतीक्षा राणावत अमित कुमार सिंह, मुंबई
अमित कुमार सिंह, मुंबई Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 09 Apr 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Khanna Reveals all The Secret of The Conspiracy of Shaktimaan Was Stopped in the middle of the first broadcast
shaktimaan - फोटो : social media

अगर आपके बच्चे दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित हो रहा सीरियल शक्तिमान देख रहे हैं तो टीवी बंद होने के बाद उन पर नजर जरूर रखिए। खासतौर से तब जब वह घर की बालकनी या छत पर जा रहे हों। कम लोगों को ही पता होगा कि पहली बार के प्रसारण के दौरान शक्तिमान की कहानी कभी अपने सिरे तक नहीं पहुंच पाई। तब ये सीरियल अचानक ही बंद कर दिया गया था। और, इसकी वजह को लेकर भी तमाम किस्से प्रचलित रहे हैं।

Mukesh Khanna Reveals all The Secret of The Conspiracy of Shaktimaan Was Stopped in the middle of the first broadcast
शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया

नब्बे के दौर के बच्चों की यादों में शक्तिमान एक मजबूत अध्याय है। यह भारत का पहला सुपरहीरो शो था जो 13 सितंबर 1997 से लेकर 27 मार्च 2005 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। शो में शक्तिमान का किरदार मुकेश खन्ना ने निभाया। वह इस शो के निर्माता भी थे। तमाम शोहरत और टीआरपी मिलने के बावजूद यह शो एक दिन अचानक बंद हो गया। तब के दर्शक बताते हैं कि लोगों को कभी टीवी पर शो का अंत देखने को नहीं मिला।

Mukesh Khanna Reveals all The Secret of The Conspiracy of Shaktimaan Was Stopped in the middle of the first broadcast
Shaktimaan Serial Star Cast - फोटो : amar ujala

शक्तिमान अपने प्रसारण के दिनों में तमाम बातों को लेकर सुर्खियों में रहा है। कभी दूरदर्शन के अधिकारियों से विवादों को लेकर तो कभी बच्चों के छतों से कूद जाने को लेकर। कहा ये भी जाता है कि बच्चों के छतों से कूदने की खबरें तब जानबूझकर भी फैलाई गई थीं। मुकेश खन्ना ने कभी ये नहीं माना कि बच्चों के अपनी जान जोखिम में डालने के प्रयासों के चलते शो बंद हुआ। उन्होंने दूरदर्शन के रवैये को शो का प्रसारण रुकने की असल वजह बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna Reveals all The Secret of The Conspiracy of Shaktimaan Was Stopped in the middle of the first broadcast
Shaktimaan

शक्तिमान का प्रसारण रुकने के कुछ साल बाद मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया कि शो के प्रसारण के लिए उनके द्वारा दी जाने वाली धनराशि में दूरदर्शन लगातार इजाफा कर रहा था जिसके चलते उनके लिए प्रसारण चालू रखना मुश्किल हो गया। मुकेश खन्ना के मुताबिक, 'पहले शक्तिमान शनिवार की सुबह और मंगलवार की शाम को आता था। यह प्राइम टाइम ना होते हुए भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा था। उस समय इस शो के प्रसारण फीस के तौर पर उन्हें तीन लाख अस्सी हजार रुपये देने होते थे। 100 से लेकर 150 एपिसोड्स तक ऐसा ही चला।

विज्ञापन
Mukesh Khanna Reveals all The Secret of The Conspiracy of Shaktimaan Was Stopped in the middle of the first broadcast
मुकेश खन्ना

मुकेश ने बताया कि शो को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही थी तो दूरदर्शन ने इसे रविवार को दिखाने का निर्णय लिया। तर्क दिया गया कि उस दिन बच्चों की छुट्टी भी होती है। उनके मुताबिक, 'इसके लिए मुझे सात लाख अस्सी हजार रुपये देने होते थे। अगले साल शो के 104 एपिसोड्स थे और मुझे दस लाख अस्सी हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया।  फिर मुझे पता चला कि इस धनराशि को भी बढ़ाकर 16 लाख करने की बात चल रही है। मैंने इसका विरोध किया लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी। इतनी अधिक फीस के चलते मुझे काफी दिक्कत हो रही थी। मैं शक्तिमान का प्रसारण कभी रोकना नहीं चाहता था लेकिन मुझे यह कदम उठाना पड़ा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed