{"_id":"600662f08ebc3e319451cab4","slug":"mumbai-model-cum-tv-actress-accuses-pilot-of-rape-on-pretext-of-marriage-probe-underway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री ने पायलट पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अभिनेत्री ने पायलट पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, मामला दर्ज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे की अभिनेत्री और मॉडल ने एक पायलट पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि महिला ने मुंबई के उपनगर स्थित ओशिवारा पुलिस थाने में पिछले हफ्ते शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
अधिकारी ने बताया कि पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में अभिनेत्री ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में उसकी मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट के जरिये पेशे से पायलट आरोपी से हुई थी और उसने उससे शादी करने का वादा किया था।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक मूल रूप से भोपाल निवासी और मुंबई में रह रहा पायलट अकसर फोन पर महिला से बात करता था और सोशल मीडिया पर भी दोनों की चैट होती थी। पुलिस ने बताया कि 10 दिन पहले आरोपी ने पीड़िता को फोन किया और उससे मिलने एवं उसका घर देखने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुष्कर्म।
- फोटो : amar ujala
अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि अभिनेत्री मुंबई में अकेले रहती है और आरोपी पायलट को घर पर बुलाने पर सहमत हो गई, घर पर आने पर पायलट ने कथित तौर पर अभिनेत्री से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ट्विटर- @Mumbaipolice
उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को अपने माता-पिता से मिलाने और शादी के लिए बात करने का भरोसा दिया लेकिन अपने वादे पर कायम नहीं रहा। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के व्यवहार से परेशान होकर अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।