इंदौर के मूल निवासी और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कंगना द्वारा होस्ट किए गए कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'लॉकअप' के विनर बन लाइमलाइट में आए मुनव्वर आए दिन किसी ना किसी विवाद को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वह इन दिनों फिर विवादों में चल रहे हैं। दरअसल, बीते दिनों मुनव्वर फारूकी हैदराबाद में हुए अपने एक शो को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कॉमेडियन पर कथित तौर पर आरोप है कि उन्होंने कॉमेडी के जरिए कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है, जिसके बाद मुनव्वर को बीजेपी के एक क्षेत्रीय नेता ने धमकी भी दी थी। हालांकि, इसके बावजूद कड़ी सुरक्षा में हैदराबाद में मुनव्वर का शो हुआ। इस विवाद के बाद पूरे देश में लगातार कई शहरों में उनके शोज रद्द किए जा रहे हैं और कॉमेडियन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। तो आइए हमारी इस रिपोर्ट के जरिए समझते हैं कि क्या था पूरा मामला और कहां-कहां उनके शो हुए रद्द....
Munawar Faruqui: दो साल पहले हुई गलती का आज तक खमियाजा भुगत रहे मुनव्वर फारूकी, जान से मारने की मिल रही धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहां से शुरू हुआ विवाद
अपनी कॉमेडी और विवादों के जरिए लोगों के बीच पहचान बनाने वाले मुनव्वर फारूकी साल 2020 से इन विवादों में फंस रहे हैं। उस साल मुनव्वर अपने एक यूट्यूब वीडियो के कारण सुर्खियों में आए थे, जिसमें पहली बार उन पर आरोप लगा था कि वीडियो में हिंदू देवी- देवता का मजाक उड़ाया था। इस वीडियो वीडियो के लाइट में आने के बाद मुनव्वर फारूकी को गिरफ्तार करने की मांग जोरों पर उठी थी, लेकिन उस समय वह माफी मांगने के बाद बच गए थे। इसके बाद साल 2021 के अंत में मुनव्वर ने अपने 'धंधो' नामक शो का एलान किया था। यह शो वह हैदराबाद में करने जा रहे थे, लेकिन तब भी भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई ने यह उनके शो आयोजित नहीं होने दिया था। तब से शुरू हुआ यह विवाद साल 2022 में भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।
कहां-कहां रद्द हुए शो
हाल ही में मुनव्वर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर हैदराबाद में शो 'डोंगरी टू नो व्हेयर' की घोषणा की थी, जिसके बाद उनपर फिर एक बार हिंदू धर्म और देवी-देवताओं के खिलाफ नफरत पैदा करने के लिए इस शो का आयोजन करने का आरोप लगाया गया था। इतना ही नहीं उन्हें अलग-अलग नेताओं से तरह-तरह की धमकी भी मिली। हालांकि, इस बीच मुनव्वर ने हैदराबाद में एक शो तो किया, लेकिन विवाद बढ़ता देख कॉमेडियन के बाकी दोनों शोज को वहां पर रद्द कर दिया गया। स्टैंडअप कॉमेडियन के खिलाफ नेताओं और लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है, इसलिए बैंगलुरू और दिल्ली में भी मुनव्वर के शोज को कैसिंल कर दिया गया है।
'लॉकअप' के बाद इस रियलिटी शो आएंगे नजर
लगातार हो रहे विवाद और विरोध के बावजूद मुनव्वर फारूकी के फैंस में कहीं से कहीं तक कमी देखने को नहीं मिली है। जहां पिछले दिनों मुनव्वर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अल्ट बालाजी और एम एक्स प्लेयर से प्रसारित हुए एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉकअप' में देखा गया था, वहीं अब मुनव्वर के टेलीविजन के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो में आने की चर्चा जोरों पर हैं। हम बात कर रहे हैं 'बिग बॉस 16' की। दरअसल, सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में मुनव्वर नाम सबसे ऊपर चल रहा है।