फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tv Actress: साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं ये हसीनाएं, कुछ रहीं सफल तो किसी ने किया छोटे पर्दे का रुख

Sat, 27 Aug 2022 01:24 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 27 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
TV Actress who worked in South Film Industry From Hansika Motwani to Aditi Sharma Mahhi Vij Avika Gor
अदिति शर्मा, हंसिका मोटवानी, माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे अब किसी भी मायने में छोटा नहीं रह गया है। छोटे पर्दे के सभी सितारे काफी लोकप्रिय हैं। छोटे पर्दे की कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही लोकप्रिय अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साउथ इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। इनमें से कुछ वहां सफल रहीं, तो कुछ ने छोटे पर्दे का रुख कर लिया। तो चलिए देखिए पूरी लिस्ट...

TV Actress who worked in South Film Industry From Hansika Motwani to Aditi Sharma Mahhi Vij Avika Gor
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

माही विज
टीवी शो लागी तुझसे लगन में नकुशा का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं माही विज भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। माही ने 2004 में फिल्म अपरिचिंतन में काम किया था। इस मलयालम हॉरर फिल्म में माही ने एक भूत का किरदार निभाया था। वहीं, इन दिनों वह अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं।

TV Actress who worked in South Film Industry From Hansika Motwani to Aditi Sharma Mahhi Vij Avika Gor
अदिति शर्मा - फोटो : Instagram

अदिति शर्मा
अदिति शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म से की थी। इसके बाद अदिति ने 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'गुंडे झल्लूमंडी' से तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया था। फिर कुछ और साउथ की फिल्में करने के बाद अदिति ने वापस बॉलीवुड का रुख किया, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने टीवी शो गंगा से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया। इसके बाद वह कई टीवी शो का हिस्सा रहीं। वहीं, अब वह एक बेटे की मां हैं और इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Actress who worked in South Film Industry From Hansika Motwani to Aditi Sharma Mahhi Vij Avika Gor
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया

हंसिका मोटवानी
हंसिका मोटवानी ने बतौर बाल कलाकार छोटे पर्दे से अपनी शुरुआत की थी। वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी, हम दो हैं ना, देश में निकला होगा चांद और शाका लाका बूम बूम में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन सफल नहीं रहीं। फिर उन्होंने तेलुगू फिल्म देसमुदुरु से अपनी शुरुआत की और अब वह साउथ सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं।

विज्ञापन
TV Actress who worked in South Film Industry From Hansika Motwani to Aditi Sharma Mahhi Vij Avika Gor
शिल्पा आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा आनंद 
दक्षिण अफ्रीका में जन्मी शिल्पा आनंद ने 2003 में तेलुगू फिल्म विष्णु से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अगले वर्ष कन्नड़ फिल्म सर्वभूमि में नजर आईं। इसके बाद वह ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आईं और 2007 में 'दिल मिल गए' से छोटे पर्दे पर कदम रखा। इस शो में निभाए गए उनके डॉक्टर रिद्धिमा के किरदार ने उन्हें काफी लोकप्रिय कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed