सब्सक्राइब करें

Navaratri 2022: टीवी सितारों ने शुरू की नौ दिन डांडिया की तैयारी, दो साल बाद मचेगा गरबा धमाल

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 26 Sep 2022 03:17 PM IST
विज्ञापन
Navaratri 2022 Bade Achhe Lagte Hain 2 Indian Idol 13 The Kapil Sharma Show TV Stars play garba after 2 years
Navaratri 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने डांसिंग शूज़ पहनकर तैयार हो जाइए क्योंकि नवरात्रि आ चुकी है और देशभर के लोग अपने अलग-अलग प्लान बनाने में जुट गए हैं। ऐसे में छोटे परदे के कलाकार भी इससे अलग नहीं हैं। नवरात्रि खासकर मुंबई में युवाओं के लिए एक खास मौका होता है क्योंकि यह बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ शुरू होता है और फिर नौ दिनों तक खुशी से मनाया जाता है। यह उत्सव रंग-बिरंगे परिधानों, रात भर चलने वाले डांस कार्यक्रम और मुंह में पानी लाने वाले पकवानों के साथ सभी का ध्यान आकर्षित करता है। इस साल यह त्यौहार मनाने और इसे खास बनाने की योजना के बारे में टीवी सितारों ने खुलकर बातें की।

Trending Videos
Navaratri 2022 Bade Achhe Lagte Hain 2 Indian Idol 13 The Kapil Sharma Show TV Stars play garba after 2 years
Navaratri 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'अपनापन बदलते रिश्तों का बंधन' में पल्लवी की भूमिका निभाने वाली राजश्री ठाकुर कहती हैं, ''मुंबई में पैदा और पली-बढ़ी होने के नाते, मेरी बचपन की यादें नवरात्रि से गहराई से जुड़ी हुई हैं। ये 9 रातें मनोरंजन, म्यूज़िक, खान-पान और गरबा से सराबोर होती हैं। बचपन में मुझे गरबा खेलना बहुत पसंद था और अब भी वो गाने मुझे नाचने के लिए मजबूर कर देते हैं। यह "नारी शक्ति" की पूजा का पर्व है, और बुराई पर अच्छाई की जीत दर्शाता है। यह ऐसा अवसर है, जिसका मैं हर साल बेसब्री से इंतजार करती हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Navaratri 2022 Bade Achhe Lagte Hain 2 Indian Idol 13 The Kapil Sharma Show TV Stars play garba after 2 years
Navaratri 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ की शुभावी चोकसी उर्फ नंदिनी कपूर कहती हैं, ''त्यौहार हमेशा सभी को एक साथ लाने और अपने प्रियजनों के साथ जश्न मनाने का एक अच्छा समय होता है। मेरे लिए, नवरात्रि हमेशा परिवार और दोस्तों के साथ बड़े उत्साह के साथ त्यौहार मनाने और "शक्ति" की स्तुति करने के बारे में रहा है, वो शक्ति जो हम सभी के भीतर गूंजती है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग कारणों से त्यौहार मनाया जाता है, लेकिन मुख्य विषय एक ही रहता है - बुराई पर अच्छाई की जीत। कहते हैं कि नवरात्रि का हर दिन एक विशेष देवी का प्रतीक है और नारीत्व के एक पहलू का प्रतीक है। अलग-अलग दिनों के लिए अलग-अलग रंगों का भी महत्व है और मैं उस ट्रेंड और रंगों का पालन करने का प्रयास करती हूं। त्यौहार खुशी लाते हैं और हमें रोजमर्रा की दुनिया की चीजों से थोड़ी राहत देते हैं। नवरात्रि नृत्य और रंगों के बारे में है, जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। यह एक ऐसा त्यौहार है जिसका मुझे हमेशा इंतजार रहता है।"

Navaratri 2022 Bade Achhe Lagte Hain 2 Indian Idol 13 The Kapil Sharma Show TV Stars play garba after 2 years
Navaratri 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘इंडियन आइडल 13’ की गायिका काव्या लिमये ने कहा, "मैंने अपना बचपन गरबा म्यूज़िक पर डांस करते हुए बिताया। इस त्यौहारी सीज़न के दौरान मेरा घर हमारी मुस्कान और खुशियों से जगमगाता था और मैं अपने अनोखे नवरात्रि लहंगे में तैयार होती थी। मैं इस साल अपने इंडियन आइडल परिवार के साथ इसे मनाने को उत्सुक हूं क्योंकि मैं घर से दूर रह रही हूं।"

विज्ञापन
Navaratri 2022 Bade Achhe Lagte Hain 2 Indian Idol 13 The Kapil Sharma Show TV Stars play garba after 2 years
Navaratri 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘द कपिल शर्मा शो’ के गौरव दुबे कहते हैं, "नवरात्रि मेरे पसंदीदा त्यौहारों में से एक है, जिसका मैं बेसब्री से इंतजार करता हूं। यह मेरे परिवार को एक साथ लाता है क्योंकि हम सभी मिलते हैं, मिठाइयों और उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं और गरबा खेलते हुए रातें बिताते हैं। मेरे लिए इस त्यौहार का मुख्य आकर्षण गरबा है। पूरे त्यौहार के दौरान एक अलग माहौल होता है, जो इसे सभी के लिए खास बनाता है। इस साल भी, मैं इसे अपने परिवार के साथ मनाने की योजना बना रहा हूं और अगर समय मिला, तो अपने प्रियजनों के साथ गरबा जरूर खेलूंगा। इस पावन त्यौहार पर मैं सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देना चाहता हूं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed