फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 12: नाजिया नसीम बनीं पहली करोड़पति, नहीं दे पाईं सुभाष चंद्र बोस से जुड़े सात करोड़ के इस सवाल का जवाब

Thu, 12 Nov 2020 09:03 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 12 Nov 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
Nazia Nasim Could Not Answer a Question Related To Subhash Chandra Bose In Amitabh Bachchan Show Kaun Banega Crorepati
KBC 12 - फोटो : Twitter

छोटे पर्दे का फेमस रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का बारहवां सीजन काफी चर्चा में है। अमिताभ बच्चन के द्वारा होस्ट किए जा रहे हैं इस शो का क्रेज हर बार की तरह ही इस बार भी सिर चढ़कर बोल रहा है। शो की हाल ही में पहली करोड़पति मिली हैं। हालांकि वो सात करोड़ के सवाल पर अटक गईं।

Nazia Nasim Could Not Answer a Question Related To Subhash Chandra Bose In Amitabh Bachchan Show Kaun Banega Crorepati
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

केबीसी के बारहवें सीजन में हाल ही में दिल्ली में रहने वाली नाजिया करोड़पति सीजन की पहली करोड़पति बनी हैं। हालांकि नाजिया एक करोड़ की रकम जीती हैं। सात करोड़ के सवाल का जवाब नाजिया नहीं दे पाईं और शो को छोड़ दिया। आपको बताते हैं नाजिया का सात करोड़ का सवाल।

Nazia Nasim Could Not Answer a Question Related To Subhash Chandra Bose In Amitabh Bachchan Show Kaun Banega Crorepati
नाजिया नसीम - फोटो : Twitter

दरअसल नाजिया से सात करोड़ का सवाल सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा पूछा गया। जिसका जवाब वो नहीं दे पाईं। नाजिया से सवाल किया गया कि 'नेताजी सुभाष ने सिंगापुर में कहां आजाद हिंद फौज की घोषणा की थी।' लेकिन नाजिया इस सवाल का जवाब नहीं दे सकीं और उन्होंने एक करोड़ जीतकर ही क्विट कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nazia Nasim Could Not Answer a Question Related To Subhash Chandra Bose In Amitabh Bachchan Show Kaun Banega Crorepati
सुभाष चंद्र बोस - फोटो : Netaji Research Bureau

नाजिया से जो सात करोड़ रुपये के लिए सवाल किया गया उसका जवाब हम आपको बताते हैं। दरअसल नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 21 अक्तूबर 1943 के दिन सिंगापुर में आजाद भारत की अस्थायी सरकार बनाने की घोषणा की थी। साथ ही आजाद हिंद फौज को नए सिरे से खड़ा किया था। ये घोषणा सिंगापुर के कैथे सिनेमा हॉल में की गई थी।

विज्ञापन
Nazia Nasim Could Not Answer a Question Related To Subhash Chandra Bose In Amitabh Bachchan Show Kaun Banega Crorepati
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

गौरतलब है कि केबीसी का बारहवां सीजन भी हमेशा की तरह ही चर्चा में है। सोनी टीवी पर आने वाले इस रियलिटी शो में कई लोग हिस्सा लेते हैं। कई लोग इस शो से धनराशि जीतकर ले जाते हैं। इसके अलावा शो में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स से बातें भी करते हैं और कुछ पुराने किस्से भी दोहराते हैं। जिसे लेकर भी ये शो लोगों की पसंद बना हुआ है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने सीखा दिल का दर्द कम करने का तरीका, बच्चों को पढ़ा रहीं भगवद्गीता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed