{"_id":"5c6a563dbdec22738e36b748","slug":"neha-kakkar-again-break-down-to-remember-her-ex-boyfriend-himansh-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हिमांश कोहली को भूल नहीं पा रही हैं नेहा कक्कड़, रियलिटी शो में फिर से फूट-फूटकर रोईं","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
VIDEO: हिमांश कोहली को भूल नहीं पा रही हैं नेहा कक्कड़, रियलिटी शो में फिर से फूट-फूटकर रोईं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
neha kakkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । कुछ महीने पहले ही नेहा का एक्टर हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप हो गया। इसके बाद तो नेहा गम में डूब गईं । हालांकि उन्होंने काम करना बंद नहीं किया। नेहा जिस शो में जातीं वहां ही उनको इमोशनल होते देखा गया ।
2 of 5
neha kakkar
हाल ही में नेहा 'सुपर डांसर' के शो पर पहुंची थीं । इस दौरान वो एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान अचानक ही इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे । डांस रियलिटी शो के दौरान कंटेस्टेंट देविका अपनी गुरु ऐश्वर्या के साथ स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रही थीं।
3 of 5
neha kakkar
इस परफॉर्मेंस में 'माही वे' गाना बज रहा था जो नेहा कक्कड़ ने गाया है। इस डांस परफॉर्मेंस को देख नेहा कक्कड़ को अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली की याद आई और वो वहां रोने लगीं । सोशल मीडिया पर नेहा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
हिमांश और नेहा पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ब्रेकअप के बाद हिमांश और नेहा ने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। नेहा ने एक पोस्ट में लिखा, 'आज कुछ ज्यादा ही टूट गई हूं इसलिए अब अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पा रही हूं ।'
'मैं शेयर भी नहीं कर सकती कि मुझे क्या मिला। मुझे पता है कि अब सब लोग इस बारे में बात करने लग जाएंगे। लोग मुझे जज करेंगे। पता नहीं लोग क्या बोलेंगे। कुछ तो ऐसा भी कहेंगे जो मैंने किया भी नहीं। लेकिन कोई बात नहीं यह सब सुनने की और सहने की मुझे आदत हो गई है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।