'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
'बिग बॉस' से नेहा हुईं बाहर तो 'कसौटी' में कोमोलिका की एंट्री, इस हफ्ते ये खबरें रहीं सुर्खियों में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग और प्रेरणा की जिंदगी में हुई कोमोलिका की एंट्री
'कसौटी जिंदगी के' शुरू हो चुका है और शुरू होते ही ये शो टीआरपी की दौड़ में शामिल हो गया। अब हो भी क्यों ना एकता कपूर ने एक बार फिर छोटे पर्दे की सबसे दर्दभरी लव-स्टोरी को दर्शकों के सामने पेश जो कर दिया है। पिछले कुछ हफ्ते में शो की कहानी 'अनुराग' और 'प्रेरणा' पर ही टिकी दिखी लेकिन अब शो में कोमोलिका के लुक को लेकर चल रहे सस्पेंस को एकता कपूर ने खत्म कर दिया है। शो में कमोलिका की एंट्री हो गई है जिसे देखकर हिना खान के फैंस काफी खुश हैं।
शादी से पहले कपिल शर्मा पहुंचे बगलामुखी मंदिर
एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। शादी का यह फंक्शन चार दिन तक चलेगा। कपिल शर्मा की शादी उनके पंजाब में स्थित घर से होगी। पंजाब में शादी के बाद कपिल मुंबई में भी एक रिस्पेशन देंगे। जिंदगी की नई पारी शुरू करने से पहले कपिल शर्मा हिमाचल प्रदेश में स्थित मां बगलामुखी के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की और मां के दरबार में हवन करवाया। कपिल शर्मा के आने की जानकारी मिलते ही उनके फैंस मंदिर में उमड़ पड़े। कपिल शर्मा जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाले हैं। इस बात की जानकारी कपिल ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी।
TRP में अमिताभ बच्चन से पिछड़ गए सलमान खान
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की 40वें हफ्ते की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को इस हफ्ते जबरदस्त फायदा पहुंचा। टीआरपी रेटिंग में ये शो टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहा। इसकी एक वजह बिनिता जैन रहीं, जिन्होंने पिछले हफ्ते एक करोड़ की राशि जीती। 'बिग बॉस 12' को इस हफ्ते भी नुकसान उठाना पड़ा। रेटिंग में बिग बॉस को 19वें स्थान से संतोष करना पड़ा।
नेहा पेंडसे 'बिग बॉस' से हुईं बेघर
'बिग बॉस' में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे घर से बेघर हो गई हैं। उनके साथ करणवीर और श्रीसंथ भी नॉमिनेट थे और तीनों ने काल कोठरी की सजा भी एक साथ भुगती थी। वहीं, नेहा को निकालने के पीछे शो के मेकर्स ने बड़ी वजह बताई है। नेहा को घर में सबसे कमजोर कंटेस्टेंट बताया जाता रहा है और घरवालों के मुताबिक वह किसी भी टास्क में एक्टिव भी नजर नहीं आती थीं। घर से निकलने के बाद नेहा श्रीसंथ और दीपिका पर जमकर भड़कीं।