फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाभारत: भीष्म पितामह के पीछे 'कूलर' देख सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से हुई तुलना

Fri, 24 Apr 2020 07:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 24 Apr 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Netizens Spotted An Air Cooler Behind Bhishma Pitamah From Mahabharat Compared With Game Of Thrones
महाभारत - फोटो : Social Media

देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन ने दर्शकों के मनोरंजन के लिए 90 के दशक के रामायण और महाभारत को दोबारा शुरू किया। दोनों धारावाहिकों के शुरू होते ही दर्शकों ने भी दोनों ही शो पर अपना ढेर सारा प्यार बरसाया। तो वहीं दर्शकों ने इस बार बड़ी ही बारिकी से शो देखा भी। जैसे रामायण में लोगों ने अभिनेता असलम खान को कई सारे किरदार निभाते हुए नोटिस किया। उसी तरह महाभारत में भी लोगों ने भीष्म पितामह के पीछे एक कूलर रखा हुआ नोटिस कर लिया है।

Netizens Spotted An Air Cooler Behind Bhishma Pitamah From Mahabharat Compared With Game Of Thrones
कर्ण दुर्योधन महाभारत

इन दिनों सोशल मीडिया रामायण और महाभारत के मीम्स से भरा पड़ा है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स को एक बार फिर से मौका मिल गया महाभारत पर मीम्स बनाने का। लोगों को महाभारत के एक सीन में 'कूलर' क्या दिख गया, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोगों ने महाभारत के इस सीन की 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से तुलना कर दी। लोगों ने इस सीन के स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिए।

Netizens Spotted An Air Cooler Behind Bhishma Pitamah From Mahabharat Compared With Game Of Thrones
महाभारत - फोटो : Social Media

भीष्म पितामह के पीछे रखे कूलर की तस्वीर को साझा करते हुए कई यूजर्स ने इस पर मीम्स बनाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'भीष्म पितामह कूलर इस्तेमाल कर रहे हैं... ओ भाई मारो मुझे मारो'। तो वहीं एक अन्य यूजर ने इसकी तुलना 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से करते हुए लिखा, 'महाभारत में भीष्म पितामह के पीछे रखा कूलर फैन्स को गेम ऑफ थ्रोन्स की याद दिला रहा है।'
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Netizens Spotted An Air Cooler Behind Bhishma Pitamah From Mahabharat Compared With Game Of Thrones
महाभारत - फोटो : Social Media

यूजर्स यहीं नहीं रुके, उन्होंने कूलर के आविष्कार को लेकर भी जमकर चुटकी ली। एक यूजर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'कूलर्स का आविष्कार 1951 में हुआ था... लो भीष्म पितामह- अपुनइच भगवान है।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने हंसते हुए लिखा है भीष्म पितामह कूलर इस्तेमाल कर रहे हैं।
 


 

 

विज्ञापन
Netizens Spotted An Air Cooler Behind Bhishma Pitamah From Mahabharat Compared With Game Of Thrones
महाभारत - फोटो : Social Media

ये है सच्चाई
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस सीन को लेकर कई सारे मीम्स तो बना लिए लेकिन इस सीन की सच्चाई कुछ और ही थी। इस सीन में भीष्म पितामह बने मुकेश खन्ना पीछे कूलर नहीं रखा था। बल्कि ये एक पिलर(स्तंभ) था। जो शूटिंग पर बना हुआ था। इसकी डिजाइन पूरी तरह से कूलर जैसी थी जिससे देखने वाले धोखा खा गए और इसे कूलर समझ बैठे। हालांकि महाभारत के अन्य सीन देखकर आप खुद भी समझ ही जाएंगे कि वाकई लोगों को इसे देखकर धोखा हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed