टीवी की अभिनेत्री निया शर्मा उन कलाकारों में से एक हैं जो अपने अभिनय से कम और दूसरी वजहों से सुर्खियां ज्यादा बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए पहचानी जाती हैं। साथी कलाकारों, निर्माताओं और टीवी पत्रकारों के सामने भी उनके नखरे खूब चर्चा में रहे हैं। 30 वर्षीय निया शर्मा के ये हैं नौ चर्चित नखरे।
Nia Sharma Birthday: निया शर्मा के अभिनय की नहीं इन नौ नखरों की होती रही मुंबई की हर पार्टी में चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता कपूर से पंगा
शुरुआत करते हैं कुछ ही समय पहले घटी एक घटना से। निया शर्मा चर्चित शो 'नागिन' के चौथे सीजन का हिस्सा थीं। देश में लॉकडाउन लागू होने से पहले यह शो बहुत अच्छा चल रहा था। लॉकडाउन के कारण बंद हुई मनोरंजन इंडस्ट्री के चलते यह शो भी बंद हुआ, इसे दोबारा शुरू करने की बात आई तो कहते हैं कि निया ने जो बातें कीं उससे इसकी निर्माता एकता कपूर चौंक गईं। नतीजा? एकता कपूर ने चौथा सीजन वहीं खत्म किया और पांचवें सीजन की घोषणा कर दी। इस बात से निया शर्मा खुश नजर नहीं आईं। उन्हें यह बात हजम नहीं हुई कि आखिर एकता ने एक सीजन के चलते इसका अगला सीजन लाने की घोषणा कैसे कर दी?
मीडिया से बातचीत में नखरे
निया शर्मा मुंबई में टीवी की खबरें जुटाने वाले पत्रकारों के सामने खूब इतराती हैं। वैसे तो उनके बहुत सारे किस्से हैं। ये एक किस्सा उस वक्त का है जब 'नागिन' के चौथे सीजन का ट्रेलर लॉन्च रखा गया। निया शर्मा को मीडिया से मुखातिब होना था। एक तो वह समारोह में देर से पहुंचीं और फिर बाद में भी वहां उनके नखरे शुरू हो गए। उन्होंने आते ही कह दिया कि वह हर एक मीडिया हाउस को अलग-अलग इंटरव्यू नहीं देंगी। हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों की तरह वह भी दरबार लगाकर बात करने के मूड में थीं लेकिन इससे बिफरे पत्रकारों ने समारोह का बहिष्कार करने की बात शुरू कर दी। बड़ी मुश्किल से तब मामला निपटा और निया शर्मा को अलग-अलग इंटरव्यू देने ही पड़े।
बीजेपी नेता के पोते से प्यार
निया शर्मा ने टीवी में शुरुआत वर्ष 2011 में आए धारावाहिक 'काली- एक अग्निपरीक्षा' में अनु के किरदार से की। इसके बाद वह दिखीं धारावाहिक 'एक हजारों में मेरी बहना है' में। इस शो में निया शर्मा ने मानवी चौधरी का किरदार निभाया। वह इस शो की मुख्य किरदार की बहन के रोल में थीं। बीजेपी की सरकार बन चुकी थी और उत्तर प्रदेश के दिग्गज बीजेपी नेता लालजी टंडन के पोते कुशाल टंडन शो में सेकेंड लीड कर रहे थे। काम करते करते दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि कुशाल और निया के मोहब्बत का रिश्ता हकीकत में भी पनपने लगा। लेकिन, यहां भी निया का मामला लंबा नहीं चल सका। कुशाल टंडन को जैसे जैसे मामला समझ आता गया, वैसे वैसे वह खुद को निया से दूर करते गए।
सुर्खियां पाने के लिए किया ड्रामा
यह किस्सा पिछले साल की होली का है। होली पर होने वाली पार्टियों में से निया ने वह पार्टी चुनी जिस पर पूरी मीडिया की नजर रहती है। जब निया शर्मा की होली देखने के लिए मीडिया के कैमरे उनके पास पहुंचे तो वहां जमावड़ा लगा हुआ था धारावाहिक 'जमाई राजा' के कलाकारों का। उस समय निया इसी धारावाहिक में काम कर रही थीं। अचानक से वह मीडिया के सामने आईं और उन्होंने उस शो की एक और अभिनेत्री रेहाना मल्होत्रा के होंठों पर किस (Kiss) कर लिया। बताते हैं कि ये उन्होंने पूरी योजना के साथ किया और इसे लेकर हफ्तों तक सुर्खियां बनती रहीं।