फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशिया की सेक्सिएस्ट अभिनेत्रियों में होती है निया शर्मा की गिनती, खूबसूरती के साथ बोल्ड अंदाज से जीतती हैं फैंस का दिल

Thu, 17 Sep 2020 06:56 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 17 Sep 2020 06:56 AM IST
विज्ञापन
Nia Sharma Birthday Special Know About Her Career and Life
निया शर्मा बर्थडे - फोटो : Instagram: @niasharma90

टेलीविजन की बेहद खूबसूरत और बोल्ड अभिनत्रियों की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री निया शर्मा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। निया शर्मा का जन्म 17 सितंबर 1990 को हुआ था। इस साल निया अपना 30वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। 'जमाई राजा' और 'एक हजारों में मेरी बहना' से पहचान बनाने वालीं निया शर्मा का असली नाम नेहा शर्मा है। निया ने इंडस्ट्री में कदम रखने के साथ ही अपने नाम बदल लिया था। निया के जन्मदिन पर आपको बताते हैं निया के करियर और उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

Nia Sharma Birthday Special Know About Her Career and Life
निया शर्मा - फोटो : Instagram: @niasharma90

निया का जन्म दिल्ली में हुआ है। जिस वजह से उनकी पूरी पढ़ाई भी दिल्ली में ही हुई। निया ने दिल्ली के जग्गनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है। लेकिन ग्लैमर इंडस्ट्री का मोह निया को मुंबई लेकर आ गया। निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरों से फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हालांकि इन तस्वीरों और वीडियोज की वजह से वो कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं।

Nia Sharma Birthday Special Know About Her Career and Life
निया शर्मा - फोटो : Instagram: @niasharma90

निया शर्मा एशिया की सबसे हॉट एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। रेड कार्पेट पर अपनी अपीयरेंस के लिए भी निया काफी फेमस हैं। निया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'काली' से की थी। लेकिन इस धारावाहिक से निया को खास पहचान नहीं मिल पाई। इसके बाद निया स्टार प्लस के धारावाहिक 'एक हजारों में मेरी बहना है' में नजर आईं। इस धारावाहिक में निया ने मानवी का किरदार निभाया था। जिसे खूब पसंद किया गया। यहीं से शुरू हुई निया की सक्सेस स्टोरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nia Sharma Birthday Special Know About Her Career and Life
निया शर्मा - फोटो : Instagram: @niasharma90

इसके बाद निया जी टीवी के धारावाहिक 'जमाई राजा' में नजर आईं। इसके अलावा वो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 8' का हिस्सा भी रह चुकी हैं। अपनी हॉट इमेज और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के दम पर निया ने साल 2017 में दीपिका पादुकोण को पछाड़कर एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला के खिताब पर कब्जा किया था।

विज्ञापन
Nia Sharma Birthday Special Know About Her Career and Life
निया शर्मा - फोटो : Instagram: @niasharma90

निया शर्मा, विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'ट्विस्टेड' में भी नजर आ चुकी हैं। इस वेब सीरीज में निया का बोल्ड अवतार सभी को लुभाया था। वेब सीरीज में उन्होंने कई बोल्ड सीन दिए। लेकिन उनका एक सीन काफी चर्चा में रहा था जिसमें वो अपनी को-स्टार ईशा शर्मा के साथ लिप-लॉक करती नजर आईं। इस सीन ने सोशल मीडिया पर खूब सनसनी फैलाई थी। हाल ही में निया एकता कपूर के सबसे चर्चित धारावाहिक 'नागिन-4' में भी नजर आई थीं। जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिली थी।

पढ़ें: जया बच्चन के समर्थन में आईं हेमा मालिनी, कहा- 'सिनेमा के सितारे इंसानी शरीर में भगवान का अवतार हैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed