फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी की संस्कारी बहू ने फिर दिखाया ऐसा अवतार, Twisted 2 के फर्स्ट लुक में मचाई तबाही

Wed, 21 Mar 2018 10:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Mar 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
nia sharma first look in vikram bhatt new season twisted 2

एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में पहले स्थान पर अपना नाम दर्ज करानी वालीं टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बोल्ड अंदाज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। निया को सबसे पहले जीटीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल जमाईराजा में देखा गया था। उसके बाद वह विक्रम भट्ट की बोल्ड वेब सीरीज ट्विस्टेड में नजर आईं थीं। अब वह अपनी सुपरहिट वेब सीरीज के अगले सीजन के साथ फिर से दस्तक दे रही हैं। उन्होंने ट्विस्टेड के सीजन 2 में दोबारा वापसी की है। 

nia sharma first look in vikram bhatt new season twisted 2

विक्रम भट्ट और जियो सिनेमा निर्मित इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म, वीबी ऑन द वेब तथा जियो यूजर्स के लिए जियोसिनेमा पर दिखाया जाएगा। शो की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल मुंबई में चल रहा है। आपको बता दें कि इस शो के पहले सीजन को लोगों ने जमकर पसंद किया था और इसे जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी। ट्विस्टेड के सीजन 2में भी निया शर्मा अपने बोल्ड एंड हॉट लुक में नजर आ रही हैं। 

nia sharma first look in vikram bhatt new season twisted 2

इसको लेकर निया ने कहा है- 'ट्विस्टेड 1 मेरे लिए गेम चेंजर रहा क्योंकि यह टीवी से वेब पर मेरा पहला कदम था और वह भी एक पूरी तरह नए अवतार में, जो मेरे लिए मुश्किल भी था। मैंने कभी भी खुद को ग्लैमरस नहीं माना और कभी नहीं सोचा कि मैं आलिया मुखर्जी जैसे किरदार निभा पाऊंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
nia sharma first look in vikram bhatt new season twisted 2
निया ने आगे बताया- 'अब ट्विस्टेड 2 के साथ मैं ज्यादा आत्मविश्वास, ज्यादा ग्लैमरस और आलिया के लुक में ज्यादा एक्सपेरिमेंटल महसूस करती हूं और मुझे इस बात की खुशी है कि इसकी कहानी पिछली बार की तुलना में और ज्यादा गहरी और प्रभावशाली है। ऐसी सीरीज और किरदार मेरे लिए दोबारा नहीं लिखा जाएगा। इसीलिए मैं इसमें अपना सभी कुछ देने जा रही हूं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed