फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Mehra Nisha Rawal: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप पर निशा रावल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह ड्रामा बंद करें

Tue, 13 Sep 2022 11:01 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 13 Sep 2022 11:01 AM IST
सार

जाना-मानी टीवी अभिनेत्री निशा रावल बीते कई समय से लगातार चर्चा में हैं। एक समय इंडस्ट्री के मशहूर कपल्स में से एक निशा रावल और करण मेहरा अब अपने विवादों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

विज्ञापन
nisha rawal breaks silence on karan mehra extra marial affair says he is playing sympathy card
निशा रावल, करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

जाना-मानी टीवी अभिनेत्री निशा रावल बीते कई समय से लगातार चर्चा में हैं। एक समय इंडस्ट्री के मशहूर कपल्स में से एक निशा रावल और करण मेहरा अब अपने विवादों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपने शानदार केमिस्ट्री के लिए मशहूर करण और निशा के रिश्ते में अब आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। सबसे पहले निशा रावल ने करण पर मारपीट और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, करण ने भी पलटवार करते हुए पत्नी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था।

nisha rawal breaks silence on karan mehra extra marial affair says he is playing sympathy card
निशा रावल - फोटो : सोशल मीडिया

खुद पर लगे इस आरोप पर अब पहली बार निशा ने चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुद पर लगे आरोपों पर अपना पक्ष रखा है। सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि कृपया इसे बंद करें। यह एक ड्रामा और एक मीडिया ट्रायल बन रहा है। इसलिए इसे सभ्य तरीके से करें। मैं इन सब चीजों से असुरक्षित महसूस कर रही हूं। ये सब बंद कीजिए। मैं अपने बच्चों और मेरे लिए डरी हुई हूं। क्या होगा अगर भविष्य में मेरा बच्चा ये वीडियो देख या मैं उसके साथ घर से बाहर निकलूं और कोई उसके सामने कुछ कह दे? 

nisha rawal breaks silence on karan mehra extra marial affair says he is playing sympathy card
एक्टर करण मेहरा और एक्ट्रेस निशा रावल - फोटो : Instagram

इस दौरान ने करण मेहरा पर सिंपैथी कार्ड खेलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने करण से गुजारिश की कि, उन्हें उनकी जिंदगी जीने दें। निशा ने कहा कि, “ मैं सिंपैथी कार्ड नहीं खेल रही हूं। असल में करण है जो यह खेल, खेल रहा है। मैं एक अच्छे और स्वस्थ माहौल में अपने बच्चे की परवरिश करना चाहती हूं। अगर इसमें करण मेहरा मेरा योगदान नहीं दे सकते हैं तो कृपया वह पीछे हट जाएं और मुझे मेरी जिंदगी जीने दें।”

विज्ञापन
विज्ञापन
nisha rawal breaks silence on karan mehra extra marial affair says he is playing sympathy card
करण मेहरा और निशा रावल - फोटो : Instagram

इस दौरान निशा ने करण के आरोपों पर गवाही देने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि “मैं इन लोगों पर ध्यान नहीं देना चाहती।मुझे लगता है कि उन्हें अपने काम पर फोकस करना चाहिए। ये लोग इसे नाटकीय रूप से चित्रित कर रहे हैं। आप दोस्ती निभा रहे हैं? मैं जो भी कर रही हूं, अपने बच्चे के लिए कर रही हूं। अगर करण कुछ करना चाहता है, तो एक उचित कानूनी प्रक्रिया है।” बता दें कि कि निशा और करण ने साल 2012 में शादी की थी। इस शादी से उनका एक बेटा कविश भी है, जो हाल में ही पांच साल का हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed