टीवी वर्ल्ड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनकी रील लाइफ जोड़ी रियल लाइफ लव स्टोरी में बदल गई। इस ही लिस्ट में शामिल हैं शोएब इब्राहिम, जो 20 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। शोएब की मुलाकात भी दीपिका कक्कड़ से टीवी शो 'ससुराल सिमर का'पर हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हुआ फरवरी 2018 में दोनों ने शादी कर ली। ऐसे में एक नजर उन सेलेब्स पर जिन्हें टीवी शो के दौरान ही प्यार हुआ और कर ली शादी...
शोएब-दीपिका के अलावा इन 10 सेलेब्स को भी शूटिंग सेट पर हुआ प्यार, कर ली शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम
बिग बॉस-12 की विनर दीपिका कक्कड़ ने 2018 में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से मुस्लिम रीति-रिवाज से (22 फरवरी) शादी कर ली थी। ये दीपिका की दूसरी शादी थी इससे पहले दीपिका की शादी रौनक मेहता से हुई थी। हालांकि उनकी शादी 2 साल भी नहीं चल पाई थी। दीपिका और शोएब साथ में 'ससुराल सिमर का' सीरियल में नजर आए थे।
रोशेल राव और कीथ सिकेरा
बिग बॉस के पॉपुलर कपल और मॉडल-एक्टर जोड़ी रोशेल राव-कीथ सिकेरा ने 2018 में गोवा में शादी की। कीथ की पहली शादी टीवी एक्ट्रेस सम्युकता से हुई थी। जो 6 साल तक ही चल पाई थी। अब कीथ और रोशेल अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं।
रवि दुबे और सरगुन मेहता
टीवी के फेमस लव बर्ड्स रवि दुबे और सरगुन लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे। रवि और सरगुन मेहता की पहली मुलाकात दिल्ली में सीरियल 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी। शूटिंग करते हुए दोनों की दोस्ती हुई और फिर कुछ सालों बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंध गए।
सुयश राय और किश्वर मर्चेंट
टीवी एक्टर सुयश और किश्वर 2010 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने 2016 में शादी कर ली। टीवी पर दोनों ने एक सीरियल के लिए मां-बेटे का रोल भी अदा किया था। काम करते-करते दोनों में प्यार हुआ फिर शादी हो गई।