रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' (Khatron Ke Khiladi) टीआरपी के मामले में लगातार नंबर वन शो बना हुआ है। इस बीच दर्शकों का उत्साह दो गुना हो गया है क्योंकि यह शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' का ग्रैंड फिनाले 10 मार्च को है, ऐसे में हर कोई यह जानने के लिए एक्साइटेड है कि इस सीजन की ट्रॉफी किस स्टार के नाम होगी। रिपोर्ट्स की मानें फिनाले की रेस में दो लोग सबसे आगे चल रहे हैं।
'खतरों के खिलाड़ी' फिनाले से 2 दिन पहले विनर का हुआ खुलासा, जानें इस बार कौन जीतेगा ट्रॉफी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलहाल इस शो में अभी 6 कंटेस्टेंट बने हुए हैं। यह 6 कंटेस्टेंट पुनीत पाठक, शमिता शेट्टी, अली गोनी, आदित्य नारायण और भारती सिंह हैं। खबरों की मानें तो इन सभी कंटेस्टेंट में से दो के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है। यह दो नाम पुनीत पाठक और आदित्य नारायण हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि डांस प्लस शो के जज पुनीत पाठक सीजन 9 के विजेता बन सकते हैं। वहीं अब आदित्य नारायण का नाम चर्चा में बना हुआ है।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' की ट्रॉफी पुनीत नहीं बल्कि आदित्य नारायण जीतेंगे। आदित्य नारायण और पुनीत पाठक का सफर 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' में बेहतरीन रहा है। खास बात यह है कि पुनीत को अब तक एक भी फियर फंदा शो के दौरान नहीं मिला। ऐसे में दर्शक पुनीत को लेकर काफी उत्साहित है।
आपको बता दें, 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' (Khatron Ke Khiladi) की शूटिंग साल 2018 में हो चुकी थी लेकिन इसे जनवरी 2019 में टेलीकास्ट किया गया। खतरों के खिलाड़ियों को उत्साहित करने के लिए अक्षय कुमार ने एक प्रोमो भी शूट किया है। इस प्रोमो में वह कंटेस्टेंट की हौसला अफजाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' का फिनाले एपिसोड 10 मार्च को रात 9 बजे प्रसारित होगा। 'खतरों के खिलाड़ी' में इस बार 12 कंटेस्टेंट थे।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
शो में भारती सिंह और हर्ष के अलावा, बिग बॉस फेम विकास गुप्ता, जैन इमाम, श्रीसंथ, जास्मिन भसीन, अली गोनी, रिधिमा पंडित, आदित्य नारायण, शमिता शेट्टी, अविका गौर और पुनीत पाठक थे। 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 8' शांतनु माहेश्वरी ने जीता था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार बाजी कौन मारता है। इस बार शो की शूटिंग अर्जेंटीना में हुई थी। फिलहाल देखना होगा कि इस बार सीजन 9 की ट्रॉफी कौन सा कंटेस्टेंट अपन नाम करता है।