फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ की हीरोइन रह चुकीं 'रामायण' की 'कैकेयी', जानें 33 साल बाद क्या कर रहीं?

Sat, 28 Mar 2020 01:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 28 Mar 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
padma khanna played ramanand sagar ramayan Kaikeyi role
padma khanna - फोटो : social media

रामानंद सागर के 'रामायण' का हर किरदार आज भी यादगार है। ऐसा ही एक किरदार है रानी कैकेयी का। अभिनेत्री पद्मा खन्ना ने अपने अभिनय से इस कदर जान फूंक दी थी कि लोग असल जिंदगी में उनसे नफरत करने लगे थे। एक कलाकार की खासियत ही यही होती है कि वो अपने रोल से पहचाना जाए। आज से 'रामायण' का प्रसारण फिर से शुरू हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं पद्मा खन्ना के बारे में।

padma khanna played ramanand sagar ramayan Kaikeyi role
पद्मा खन्ना

पद्मा खन्ना अब ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। 1987 में प्रसारित 'रामायण' से पहले उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। पद्मा खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत वैसे तो भोजपुरी फिल्मों से की। साल 1961 में फिल्म 'भईया' से उन्होंने मुख्य अभिनेत्री के तौर पर डेब्यू किया। साल 1970 में पद्मा खन्ना को फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' में बड़ा ब्रेक मिला।

padma khanna played ramanand sagar ramayan Kaikeyi role
पद्मा खन्ना - फोटो : फाइल

पद्मा खन्ना को आज भी अमिताभ बच्चन के साथ 'सौदागर' फिल्म के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म का गाना 'सजना है मुझे' काफी मशहूर हुआ था। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की सैकड़ों फिल्मों में काम किया, लेकिन ज्यादातर फिल्मों में उन्हें डांसर के ही रोल मिले। इनमें 'लोफर', 'जान-ए-बहार' और 'पाकीजा' जैसी फिल्में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
padma khanna played ramanand sagar ramayan Kaikeyi role
पद्मा खन्ना

पद्मा खन्ना ने निर्देशक जगदीश एल सिडाना से शादी की। दोनों की मुलाकात फिल्म 'सौदागर' के सेट पर हुई थी। उस फिल्म में सिडाना असिस्टेंट डायरेक्टर थे। सिडाना ने ऐसी कई फिल्में बनाईं जिनमें पद्मा खन्ना ने अभिनय किया था।

विज्ञापन
padma khanna played ramanand sagar ramayan Kaikeyi role
पद्मा खन्ना - फोटो : फाइल

शादी के बाद पद्मा खन्ना ने फिल्मों से दूरी बना ली और अमेरिका चली गईं। वहां उन्होंने इंडियानिका डांस एकेडमी खोली और क्लासिकल डांस सिखाने लगीं। उन्हें डांस का शौक बचपन से ही था। पद्मा ने सात साल की उम्र से ही कथक सीखना शुरू कर दिया था। पति के निधन के बाद पद्मा बच्चों के साथ ही डांस एकेडमी संभालती हैं। उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। 

'रामायण' में राम के किरदार के ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, लेकिन ऐसे बदला रामानंद सागर का फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed