फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' के दोबारा शुरू होने पर टीवी के 'राम' अरुण गोविल का बयान, बोले- 'इसके पीछे ईश्वर का ही...'

Sat, 28 Mar 2020 01:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 28 Mar 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Ramayan telecast stars today Arun Govil reaction on it
Arun Govil - फोटो : file photo

टीवी के मशहूर पौराणिक सीरियल 'रामायण' (Ramayan) का आज से फिर से प्रसारण शुरू हो गया है। इसका प्रसारण डीडी नेशनल पर हुआ है जिसका दर्शक बीते दो दिनों से इंतजार कर रहे थे। कोरोना वायरस के लॉकडाउन में लोगों को स्वस्थ मनोरंजन देने के उद्देश्य से भारतीय टीवी इतिहास के सफलतम शो का प्रसारण शुरू होने से न केवल दर्शक बल्कि रामायण में किरदार निभाने वाले अभिनेता भी काफी खुश हैं। फिर से रामायण का टेलीकास्ट होने पर शो में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ramayan telecast stars today Arun Govil reaction on it
arun govil - फोटो : social media

बॉम्बे टाइम्स वेबसाइट से बात करते हुए अरुण गोविल ने अपनी बात रखी। अभिनेता ने कहा- 'मैं इसके लिए काफी उत्साहित हूं। रामानंद सागर का 'रामायण' तब भी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी और अभी भी पसंद आएगी। इसके पीछे ईश्वर का ही आशीर्वाद है जो कि फिर से 'रामायण' दर्शकों के सामने होगी।'

Ramayan telecast stars today Arun Govil reaction on it
Arun Govil - फोटो : file photo

गोविल ने आगे कहा- 'वरना इतने सालों बाद टीवी पर आखिर क्यों इसकी वापसी होती। हमारा देश, इस समय एक कठिन दौर से गुजर रहा है। अगर हमारे शो से लोगों को भगवान की मदद मिलती है और कुछ सीखने को मिलता है तो ये अच्छी बात है, ईश्वर से प्रार्थना हैं कि लोग अपनी आस्था का ख्याल रखें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan telecast stars today Arun Govil reaction on it
Arun Govil - फोटो : Social Media

'ये एक पारिवारिक शो है। इसको सभी घरवाले साथ बैठकर देख सकते हैं, इससे लोग साथ में सकारात्मक समय बिताएंगे। इस दौरान नकारात्मक बातें भी कम होंगी उनके रिश्ते भी सुधरेंगे।' रामायण का आज से दोबारा प्रसारण शुरू होते ही लोगों की आंखें नम हो गई है। यहां तक कि वो सोशल मीडिया पर लगातार अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Ramayan telecast stars today Arun Govil reaction on it
Arun Govil - फोटो : social media

कोई चैनल का नंबर पूछ रहा है तो कोई अपना उत्साह ट्विटर के जरिए दिखा रहा है। कुछ ने टीवी की क्लिप भी ट्विटर पर शेयर की है। कुछ दर्शक डीडी नेशनल को धन्यवाद कर रहे हैं। 
 



सीता के रोल के लिए रामानंद सागर ने रखी थी ये शर्त, तब हुआ था दीपिका का सेलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed