फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीता के रोल के लिए रामानंद सागर ने रखी थी ये शर्त, तब हुआ था दीपिका का सेलेक्शन

Sat, 28 Mar 2020 12:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 28 Mar 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
ramayan back to tv during lockdown know how to get dipika chikhalia sita role
dipika chikhalia - फोटो : social media

आज सुबह नौ बजे जैसे ही रामानंद सागर के 'रामायण' का प्रसारण शुरू हुआ सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। यही नहीं यूजर्स प्रधानमंत्री और दूरदर्शन को धन्यवाद कह रहे हैं। 80 के दशक में जब 'रामायण' टीवी पर दिखाया जाता था तब लोग सीरियल के अभिनेताओं को असल में भगवान मानने लग गए थे। 

ramayan back to tv during lockdown know how to get dipika chikhalia sita role
ramayan - फोटो : social media

सीरियल में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। हालांकि उनके लिए ये किरदार पाना इतना भी आसान नहीं था। कई दौर के ऑडिशन राउंड से गुजरने पड़े, तब निर्देशक रामानंद सागर ने इन्हें चुना। चलिए आज हम आपको सीता यानी दीपिका चिखलिया के ऑडिशन के बारे में बताते हैं कि आखिर कैसे उनका सेलेक्शन हुआ।

ramayan back to tv during lockdown know how to get dipika chikhalia sita role
ramayan - फोटो : sony

'रामायण' के तीनों सितारे हाल ही में कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। तभी दीपिका ने बताया कि 'उस दौरान मैं उनके (रामानंद सागर) साथ 'विक्रम और बेताल' में व्यस्त थीं। सीरियल की शूटिंग रामानंद सागर के बंगले में होती थी। वहां एक दिन मैंने देखा कि कुछ बच्चे उछल कूद कर रहे हैं। तब मैंने वहां मौजूद दूसरे लोगों से पूछा कि यहां क्या चल रहा है तो बताया गया कि लव-कुश की कास्टिंग हो रही है। मैंने पूछा कि अच्छा राम-सीता की कास्टिंग हो गई है? तो उन्होंने कहा नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ramayan back to tv during lockdown know how to get dipika chikhalia sita role
Ramayan - फोटो : twitter

दीपिका ने आगे बताया कि 'एक दिन रामानंद सागर सर का फोन आया कि तुम भी आ जाओ सीता के रोल के लिए, ऑडिशन कर लेते हैं। मैंने उनसे कहा कि मैं आपके साथ दो-तीन सीरियल कर रही हूं। हर वक्त रानी के गेटअप में ही होती हूं। सेट पर वैसे ही घूमती रहती हूं। इसके बाद भी ऑडिशन लेना है।' 

विज्ञापन
ramayan back to tv during lockdown know how to get dipika chikhalia sita role
Ramayan - फोटो : social media

दीपिका के इस सवाल पर रामानंद सागर ने कहा कि 'सीता ऐसी लगनी चाहिए कि स्क्रीन पर आए तो इंट्रोड्यूस ना करना पड़े। दर्शकों को ये बताना ना पड़े कि दो तीन लड़कियां चल रही हैं तो उनमें सीता कौन है। इस तरह चार-पांच स्क्रीन टेस्ट के बाद मेरा सेलेक्शन हुआ।' कई राउंड के ऑडिशन के बाद दीपिका चुनी गईं और आज भी जब सीता का नाम आता है तो जेहन में उनका ही चेहरा उभरता है।

'रामायण' में राम के किरदार के ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, लेकिन ऐसे बदला रामानंद सागर का फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed