{"_id":"5e7eefe98ebc3e78ac7e999e","slug":"ramayan-star-arun-govil-reveals-about-audition-incident-with-ramanand-sagar-at-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रामायण' में राम के किरदार के ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, लेकिन ऐसे बदला रामानंद सागर का फैसला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'रामायण' में राम के किरदार के ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, लेकिन ऐसे बदला रामानंद सागर का फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 28 Mar 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ramayan
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
80 के दशक के सबसे दमदार टीवी शो में शुमार रामानंद सागर की रामायण का एक बार फिर से आगाज हो चुका है। जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू किया गया। रामायण का पहला एपिसोड शनिवार को सुबह 9.00 बजे प्रसारित हुआ और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित होगा। ऐसे में आज आपको बताते हैं रामायण के 'राम' से जुड़ा एक किस्सा।
2 of 5
Ramanand Sagar
- फोटो : social media
रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था। इस किरदार से अरुण गोविल को लोगों ने इतना पसंद किया कि कई लोग तो हकीकत में उन्हें राम का अवतार मानने लगे। ऐसे कई बार हुआ जब लोग उन्हें हकीकत में देखकर पैर छू लिया करते थे और उनके नाम की जगह राम का नाम लेते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान राम के किरदार के लिए पहले अरुण गोविल को रिजेक्ट कर दिया गया था।
3 of 5
ramayan
- फोटो : sony
दरअसल कुछ वक्त पहले ही रामायण की स्टारकास्ट द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने कई किस्सों का खुलासा किया था। ऐसे में अरुण ने बताया था कि वह पहले कुछ शोज और फिल्मों में रामानंद सागर के कैंप में काम कर चुके थे। ऐसे में जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि सागर साहब रामायण बनाने जा रहे हैं तो उन्हें लगा कि उन्हें राम बनना चाहिए, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ramayan
- फोटो : social media
अरुण ने कहा, 'मैं उनके (रामानंद) पास चला गया। मैंने कहा मैं राम का किरदार करना चाहता हूं। मेरी बात सुनकर उन्होंने चश्मा ठीक करते हुए मुझे देखा और कहा कि ठीक है जब टाइम आएगा तब देखेंगे। इसके बाद जब सही टाइम आया और उन्होंने मेरा ऑडीशन लिया गया तो मुझे रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद मुझे लगा कि अब मेरा राम बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
Ramayan
- फोटो : social media
अरुण गोविल ने आगे कहा, 'किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एक रोज मुझे सागर साहब का फोन आया। उन्होंने मुझसे पूछा- क्या कर रहे हो? मैंने कहा कुछ नहीं तो उन्होंने मुझे कहा कि जरा मिलने आ जाओ। इसके बाद जब मैं उनसे मिलने उनके घर गया तो उन्होंने कहा कि हमारी सिलेक्शन कमेटी ने ये तय किया है कि तेरे जैसा राम नहीं मिल रहा है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।