'मिर्जापुर' के 'कालीन भैया' और 'सीक्रेड ग्रेम्स 2' के 'गुरु जी' का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) हाल ही में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में पहुंचे। इस शो में कपिल के मेहमान पंकज त्रिपाठी अलावा मनोज बाजपेयी और कुमार विश्वास भी बनें। इस दौरान बातों बातों में पंकज त्रिपाठी ने मनोज बाजपेयी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताया जिसे बताते हुए वह भावुक हो गए।
होटल के कमरे से पंकज त्रिपाठी ने मनोज बाजपेयी की उठा ली थी ये चीज, अब हुए भावुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शो के प्रोमो वीडियो को खुद पंकज त्रिपाठी ने ट्विटर पर साझा किया है। इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी कह रहे हैं 'एक बार मनोज बाजपेयी जी अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान पटना के मौर्य होटल में गए थे। उस वक्त मैं किचन का सुपरवाइजर था। मुझे पता चला कि मनोज बाजपेयी आए हैं तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अगले दिन वह होटल से रवाना हुए और अपनी चप्पलें कमरे में भूल गए।
पंकज ने आगे कहा- 'मुझे होटल के लोगों ने बताया तो मैंने उनसे कहा कि वो चप्पल जमा करके मत रखों मुझे दे दो। 'यह किस्सा बताते हुए पंकज भावुक हो गए। इसके बाद मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने उन्हें गले लगा लिया। पंकज त्रिपाठी ने इस वीडियो को खास कैप्शन के साथ ट्विटर पर साझा किया है। पंकज ने लिखा- 'जिंदगी बहुत सारे उपहार रखती है मनोज भैया। एकलव्य की तरह अगर मैं इनके खड़ाऊं में अपना पैर डाल लूंगा।'
ज़िंदगी बहुत सारे उपहार रखती है मनोज भैया @BajpayeeManoj 🙏🏾। "एकलव्य की तरह अगर मैं इनके खड़ाऊँ में अपना पैर डाल लूँगा" । https://t.co/Nb6iVuLzkl
पंकज के इस पोस्ट के बाद मनोज बाजपेयी भी खुद को रोक नहीं पाए। मनोज बाजपेयी ने लिखा- 'पंकज जी, आपकी सफलता और विनम्रता हमें बहुत कुछ सिखा जाती है। सदैव प्रसन्न रहें और चमकते रहें। धन्यवाद बाबू मेरे।' आपको बता दें, पंकज त्रिपाठी ने 15 साल पहले 'रन' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में पंकज ने छोटा सा किरदार निभाया था। अपने करियर में पंकज ने 40 से ज्यादा फिल्में और करीब 60 टीवी सीरियल्स में काम किया है। पंकज आखिरी बार 'सीक्रेड गेम्स 2' वेबसीरीज में नजर आए थे।
पंकज जी आपकी सफलता और आपकी विनम्रता हमें बहुत कुछ सिखा जाती है ।सदैव प्रसन्न रहें और चमकते रहें।धनबाद बाबू मेरे !! @TripathiiPankaj https://t.co/HWufCtGFVI
पंकज त्रिपाठी से पहले शो का एक और प्रोमो आया था। इस प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा कुमार विश्वास की चुटकी लेते हुए दिखाई दिए थे। कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। इसी को लेकर कपिल पूछते हैं, 'आप जब पिछली बार आए थे तो आप 'आप' थे लेकिन अब 'आप' हम कैसे हो गए, मेरा कहने का मतलब है कि सर राजनीति रास नहीं आई आपको।' कुमार विश्वास भी हाजिर जवाब हैं। कुमार विश्वास कहते हैं, 'ऐसा नहीं है, ये केवल हॉलीवुड की फिल्मों में होता है कि 'झाडू' लगाकर आदमी उड़ता है।'
यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 13: घर की पहली तस्वीरें Leak, सितारों के लिए बना अब तक का सबसे 'आलीशान महल'?
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on