'द कपिल शर्मा शो' न सिर्फ दर्शकों को हंसाकर लोट- पोट कर रहा है बल्कि साथ ही साथ टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बनाए हुआ है। इस बार शो में पहुंचे पकंज त्रिपाठी, मनोज बाजपेयी और कुमार विश्वास। इन तीनों के साथ ही कपिल शर्मा और उनकी टीम ने जमकर मस्ती की। वहीं सेलेब्स ने भी अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से और राज सभी के साथ साझा किए।
The Kapil Sharma Show: पंकज का खुलासा- ब्वॉय्ज हॉस्टल में रख चुके हैं पत्नी, एक बार गए हैं जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो में पंकज त्रिपाठी से कपिल शर्मा ने पूछा कि क्या ये सच है कि आप अपनी पत्नी के साथ ब्वॉय्ज हॉस्टल में रह चुके हैं? कपिल के इस सवाल पर पंकज कहते हैं कि हां वो अपनी पत्नी के साथ ब्वॉय्ज हॉस्टल में रह चुके हैं। इस किस्से के बारे में पंकज ने आगे बताया कि एनएसडी पास करने से पहले ही मेरी शादी हो गई थी। जिसके बाद गुपचुप तरीके से मैंने अपनी पत्नी को अपने कमरे में रख लिया। बड़ी बात है कि हॉस्टल में लड़कियों के आने तक की इजाजत नहीं थी।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
पंकज ने आगे कहा- आमतौर पर ब्वॉय्ज हॉस्टल में लड़के कम कपड़े पहन कर घूमते हैं। लेकिन जब उन्हें पता चला कि मेरी पत्नी भी मेरे साथ रहती है तो सभी ने समर्थन किया और सभ्य तरीके से रहने लगे। वहीं उन सभी का व्यवहार भी काफी शांत हो गया। लेकिन दुर्भाग्यवश पत्नी के साथ रहने की बात वार्डन को पता लग गई।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
जिंदगी का एक और किस्सा साझा करते हुए पंकज ने बताया कि वो जेल भी जा चुके हैं और पुलिस की पिटाई भी खाई है। पंकज कहते हैं कि पढ़ाई के दिनों में मैं छात्र राजनीति में सक्रिय रहता था। ऐसे में एक बार मुझे जेल भी जाना पड़ा था। वहीं मेरी पिटाई भी हुई थी और पुलिस कैसे पीटती है, ये तो सभी जानते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
पंकज के बाद मनोज बाजपेयी ने भी अपने बारे में एक बात का खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें सब्जी खरीदना काफी पसंद है और करीबन हर तीन दिन में एक बार मैं सब्जी खरीदने जाता हूं।
पढ़ें: सलमान-ऐश्वर्या से शाहिद-करीना तक, अधूरी रह गई इन सितारों की मोहब्बत