{"_id":"5a0194174f1c1b7a548bb67e","slug":"pehredaar-piya-ki-starcast-in-new-serial","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पहरेदार पिया की' के मेकर ला रहे हैं नया शो, अब 'रिश्ता लिखेंगे हम नया'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'पहरेदार पिया की' के मेकर ला रहे हैं नया शो, अब 'रिश्ता लिखेंगे हम नया'
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Wed, 08 Nov 2017 07:55 AM IST
विज्ञापन
पहरेदार पिया की
- फोटो : File Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी शो 'पहरेदार पिया की' को बंद करना पड़ा था। इसकी वजह इसका कंटेंट था। पर अब ये टीम नए सिरे से दोबारा सामने आ रही है। जानें,किस तरह से टीवी पर वापसी कर रही है 'पहरेदार पिया की' टीम...
पहरेदार पिया की
शो 'पहरेदार पिया की' को उस शिकायत के बाद वापस लिया गया था, जिसमें 18 साल की लीड एक्ट्रेस 9 साल के बच्चे से शादी करती है। इसके बाद सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने शो को वापस ले लिया था। पर अब उस शो को बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी उसी स्टारकास्ट के साथ 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' नाम का शो ला रही है। जानें, और भी बहुत कुछ...
पहरेदार पिया की
'रिश्ता लिखेंगे हम नया' की स्टोरीलाइन बिल्कुल अलग है। इसमें कुछ भी विवादित नहीं है। वैसे, शो बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी शशि सुमीत प्रोडक्शंस के डायरेक्टर सुमीत मित्तल का कहना है कि हमें उस स्टोरीलाइन में कुछ भी गलत नहीं दिख रहा था। पर कुछ चीजें गलत हो जाती है। हमनें उसे सुधारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहरेदार पिया की
सुमीत ने कहा कि कुछ चीजें सोशल मीडिया पर वायरल हुई और लोगों ने उसे गलत तरीके से ले लिया। खास बात ये है कि शो का विरोध वो लोग कर रहे थे, जिन्होंने उसे देखा तक नहीं था। ऐसे में हम उसी स्टारकास्ट के साथ नया शो ला रहे हैं। इसकी कहानी बिल्कुल अलग होगी।
विज्ञापन
Pehredaar Piya Ki
शो 'पहरेदार पिया की' में दिया का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि वो उसी रोल को दुबारा निभाएंगी, यानि दिया के रोल को। जो नाम पुराने शो में था। रोहित सुचंती रतन का किरदार निभाएंगे। ये शो मंगलवाल से शुरु हो रहा है। इसमें जितेन ललवानी, गिरीश सचदेव और सिद्धार्थ शिवपुरी भी दिखेंगे।