फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, नए धारावाहिक ‘राम प्यारे सिर्फ हमारे’ के सेट से दिलचस्प तस्वीरें, ऐसे निखिल खुराना बने ‘राम’

Fri, 18 Sep 2020 04:01 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 18 Sep 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
pictures from the set of Ram Pyaare Sirf Humare Nikhil Khurana into Lord Ram avatar
राम प्यारे सिर्फ हमारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोविड-19 महामारी के अनिश्चितता और उदासी भरे माहौल के रंग बदल रहे हैं। लोग अपने काम धंधे पर वापस लौट रहे हैं। टीवी चैनल भी लोगों का मनोरंजन करने के लिए कमर कस चुके हैं। ऐसे ही एक टीवी चैनल के नए धारावाहिक के सेट पर हम आपको आज ले चल रहे हैं।

pictures from the set of Ram Pyaare Sirf Humare Nikhil Khurana into Lord Ram avatar
राम प्यारे सिर्फ हमारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यहां मौजूद कलाकार अजब-गजब गलतियों से पैदा होने वाली कॉमेडी का ताजा डोज लेकर हाजिर होने की कोशिश कर रहे हैं। ‘राम प्यारे सिर्फ हमारे' नाम का ये धारावाहिक दुलारी नाम की पत्नी की उन कोशिशों पर है जो अपने सुंदर पति राम प्यारे को दूसरों की नजरों से बचाने की कोशिशें कर रही है।

pictures from the set of Ram Pyaare Sirf Humare Nikhil Khurana into Lord Ram avatar
राम प्यारे सिर्फ हमारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक ‘राम प्यारे सिर्फ हमारे' में ‘मर्यादा पुरुषोत्तम राम’ की तरह एक आदर्श पुरुष का रोल निभाने जा रहे अभिनेता निखिल खुराना शो के प्रोमो की शूटिंग के दौरान अपने किरदार का भाव दर्शाने के लिए भगवान राम का अवतार अपनाते दिखे। शूटिंग के दौरान अपने रोल में आधुनिक ट्विस्ट जोड़ते उन्होंने अपनी पत्नी के साथ स्कूटर की सवारी भी की। भले ही यह अवतार देखने में सहज लग रहा हो, लेकिन इस अवतार में आने के लिए उन्हें बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
pictures from the set of Ram Pyaare Sirf Humare Nikhil Khurana into Lord Ram avatar
राम प्यारे सिर्फ हमारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने लुक के बारे में बताते हुए निखिल ने कहा, “इस अवतार में आने के लिए मुझे पूरे 3 घंटे लगे। मेरी मेकअप और हेयर टीम ने मेरी पूरी बॉडी को पेंट करने के लिए बहुत मेहनत की। व्यक्तिगत तौर पर मुझे बहुत ज्यादा ड्रेसअप होना अच्छा नहीं लगता और मैं ज्यादा मेकअप लगाने से भी बचता हूं लेकिन इस मामले में इसे टालना मुश्किल था। इस अवतार में आने के लिए और इससे बाहर निकलने के लिए एक जैसा समय लगा। यदि मैं एक एक्टर ना होता तो यह संभव ना हुआ होता। मैं मानता हूं कि एक एक्टर के पेशे की यही खूबी है कि उन्हें अलग-अलग लुक अपनाने का मौका मिलता है, जिनसे नए-नए अनुभव भी आते हैं।

विज्ञापन
pictures from the set of Ram Pyaare Sirf Humare Nikhil Khurana into Lord Ram avatar
राम प्यारे सिर्फ हमारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘राम प्यारे सिर्फ हमारे’ की कहानी एक हैंडसम पति राम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भोपाल में एक ब्यूटी पार्लर चलाते हैं। वो शहर में सबसे अच्छी ब्यूटी सर्विस देते हैं, लेकिन महिलाएं उन्हें ताकने के लिए भी उनके पार्लर में आती हैं। वैसे तो राम इन औरतों के मोहजाल में नहीं फंसते, लेकिन दुलारी के लिए तो राम से दिल्लगी करने वाली ये औरतें ही असल मुसीबत हैं। अपने पति को खुद से बांधे रखने के लिए वो एक किताब के नुस्खे भी आजमाती हैं, जो उनके भाई पतंग ने उन्हें दी है। हालांकि जब भी वो इस किताब का कोई टोटका आजमाती हैं, तो राम के लिए नई मुश्किल खड़ी कर देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed