फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना की चपेट में आईं 'शादी मुबारक' की ये अभिनेत्री, पति और बेटे का भी होगा टेस्ट

Fri, 18 Sep 2020 11:10 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 18 Sep 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Shaadi Mubarak Actress Rajeshwari Sachdev Tested Covid 19 Positive
राजेश्वरी सचदेवा - फोटो : Instagram: @rajeshwari

कोरोना का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसकी चपेट में लगातार हर दिन कोई ना कोई आ ही जाता है। फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में कोरोना वायरस खूब पैर पसार रहा है। जिसके चलते हर रोज कोई ना कोई सेलेब्रिटी इसकी चपेट में आ ही जाता है। अब शादी मुबारक की अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेवा भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। राजेश्वरी ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने इसके साथ ही लोगों से अपने लिए प्रार्थना करने की बात भी कही है।

Shaadi Mubarak Actress Rajeshwari Sachdev Tested Covid 19 Positive
राजेश्वरी सचदेवा, वरुण बडोला - फोटो : Instagram: @rajeshwari

दरअसल कोरोना काल में कई बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के कलाकारों को कोराना वायरस ने अपनी चपेट में लिया है। इस लिस्ट में अब शादी मुबारक धारावाहिक की अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेवा का नाम भी शामिल हो गया है। राजेश्वरी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब उनके पति और अभिनेता वरुण बडोला और बेटे का भी टेस्ट करवाया जाएगा।

Shaadi Mubarak Actress Rajeshwari Sachdev Tested Covid 19 Positive
राजेश्वरी सचदेवा - फोटो : Instagram: @rajeshwari

राजेश्वरी ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। राजेश्वरी ने एक पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। साथ ही उन्होंने ये भी हिदायत दी है कि पिछले कुछ समय में जो भी लोग उनसे मिले हैं वो भी अपना टेस्ट करवा लें। राजेश्वरी ने पोस्ट में लिखा, 'आप सभी को हैलो! हो गया जी हमको भी.. मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Hello Everyone! Ho gaya ji humko bhi ...I ve tested positive for Covid- 19. Got myself tested when I started showing a few symptoms and have isolated plus quarantined myself at home. I am under the Doctor's Supervision and all seems in control. I request all who might have come in contact with me in the last few days to get themselves tested and be safe. For now sab Dua karein ki jaldi se theek ho jaaoon. I pray that all stay safe and covid free...❤

A post shared by rajeshwari (@rajeshwarisachdev) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaadi Mubarak Actress Rajeshwari Sachdev Tested Covid 19 Positive
राजेश्वरी सचदेवा - फोटो : Instagram: @rajeshwari

पोस्ट में आगे राजेश्वरी लिखती हैं, 'मुझमें कुछ लक्षण दिखाई दिए हैं, जिसके बाद से मैंने घर पर खुद को आइसोलेट व क्वारंटीन कर दिया। मैं डॉक्टर की निगरानी में हूं और अब सबकुछ कंट्रोल में लग रहा है। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों से अपील करती हूं कि वे अपनी जांच कराए और सुरक्षित रहें। अब से सब दुआ करें कि जल्दी से ठीक हो जाऊं। मैं प्रार्थना करती हूं कि सभी सुरक्षित और कोविड से मुक्त रहें।'

विज्ञापन
Shaadi Mubarak Actress Rajeshwari Sachdev Tested Covid 19 Positive
पति वरुण बडोला और बेटे के साथ राजेश्वरी सचदेवा - फोटो : Instagram: @rajeshwari

राजेश्वरी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके पति वरुण बडोला और बेटे का भी टेस्ट करवाया जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना की चपेट में पिछले कुछ समय में फिल्म जगत की कई हस्तियां आई हैं। बीते दिनों अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी भी इसकी चपेट में आ गईं। बता दें कि देशभर में लॉकडाउन खत्म होने के बाद से ही फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग शुरू हो गई जिसके बाद से लगातार इंडस्ट्री के लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं।

पढ़ें: Shabana Azmi Birthday: पिता की मनाही के बावजूद शादीशुदा जावेद अख्तर से की थी शादी, ऐसी है शबाना आजमी की लवस्टोरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed