{"_id":"5f632bd96df4732adf39379c","slug":"radhakrishn-actress-ishita-ganguly-injured-during-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द्रौपदी के चीरहरण की शूटिंग के दौरान हादसा, धारावाहिक 'राधाकृष्ण' की इस हीरोइन को लगी चोट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
द्रौपदी के चीरहरण की शूटिंग के दौरान हादसा, धारावाहिक 'राधाकृष्ण' की इस हीरोइन को लगी चोट
द्रौपदी का चीरहरण निसंदेह महाभारत के सबसे दुखी कर देने वाले अध्यायों में से एक है। वहीं राधाकृष्ण - कृष्ण अर्जुन गाथा शो में चल रहे महाभारत ट्रैक में दर्शकों को इस बार के महाएपिसोड में द्रौपदी का चीरहरण देखने को मिलने वाला है। इस सीन की तैयारी जोरों पर है, लेकिन इस बीच खबर ये भी है कि इस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान द्रौपदी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री इशिता गांगुली को गंभीर चोटें आई हैं।
2 of 5
इशिता गांगुली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बारे में बात करने पर इशिता बताती हैं कि “यह एक थका देने वाला सीक्वेंस था, जिसे हमने तीन दिन में शूट किया। मैं इसके अंत तक पूरी तरह से थक गई थी। मैं इस दौरान द्रौपदी की यात्रा की साक्षी बनीं, जहां उन्हें दुःशासन उनके कमरे से सभा तक घसीटकर ले जाता है। इस दौरान मेरी विग तकरीबन चार-पांच बार बालों से निकल गई और मेरे पैरों और बाएं कंधे पर कई चोटें भी आई। सिर्फ मैं ही नहीं, यहां तक कि मेरे सह-कलाकार अंकित गुलाटी, जो दुःशासन की भूमिका निभा रहे हैं वह भी घायल हो गए।"
3 of 5
इशिता गांगुली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना संक्रमण काल के दौरान इस तरह के दृश्य काफी चुनौती भरे होते हैं, लेकिन इशिता कहती हैं, ‘मैं अपने किरदार में इतनी डूबी हुई थी कि मुझे उस समय इन चोटों का एहसास ही नहीं हुआ। हालांकि मैंने भी दु:शासन के हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया और उन्हें नाखून से दी गई कई चोटों का सामना करना पड़ा। इस महामारी के चलते सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है जिसके चलते शूट और भी चुनौतीपूर्ण हो गया।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इशिता गांगुली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इशिता कहती हैं, 'बेशक, प्रोडक्शन हाउस ने शूटिंग के लिए सभी सावधानियां बरतीं हैं। मैंने घुटने के पैड पहने हुए थे, लेकिन मुझे लगता है कि जब आप किसी सीक्वेंस को इतनी लगन से शूट करते हैं तो यही होता है। मैं सीक्वेंस के अंत तक चल भी नहीं पा रही थी।‘
विज्ञापन
5 of 5
इशिता गांगुली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इशिता आगे कहती हैं कि ‘इस तरह के दृश्यों को शूट करना हर अभिनेता का सपना होता है। मेरी चोटें इस सीक्वेंस की बहुत छोटी सी कीमत है, क्योंकि यह दृश्य बहुत अच्छी तरह से शूट हुआ है। सभी ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है।‘
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।