{"_id":"614c52748ebc3efb7f6651c4","slug":"poonam-dhillon-padmini-kolhapure-and-hema-malini-to-grace-the-show-super-dancer-chapter-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shooting Report: ‘सुपर डांसर-चैप्टर 4’ के मंच पर हेमा मालिनी ने बांधा समा, साथ लाईं ये विजेता ट्रॉफी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Shooting Report: ‘सुपर डांसर-चैप्टर 4’ के मंच पर हेमा मालिनी ने बांधा समा, साथ लाईं ये विजेता ट्रॉफी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 23 Sep 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
‘सुपर डांसर-चैप्टर 4’ के मंच पर हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर-चैप्टर 4’ के अगले महीने होने वाले फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अब से लेकर फिनाले तक इस शो में मनोरंजन जगत की कुछ मशहूर हस्तियां अपने जलवों से शो में चार चांद लगाने वाली हैं। अपनी खूबसूरती, अपने अभिनय और अपनी अदाओं से जो सदाबहार अभिनेत्रियां इस सप्ताहांत इस शो में धमाल मचाने वाली हैं, उनमें शामिल हैं, पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरे और हेमा मालिनी।
Trending Videos
2 of 5
‘सुपर डांसर-चैप्टर 4’ के मंच पर हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर-चैप्टर 4’ के इस वीकेंड के एपिसोड्स में सदाबहार कलाकारों के फैंस और दर्शकों के लिए बहुत कुछ खास होने वाला है। शो के एक एपिसोड के लिए हिंदी सिनमा की सबसे पसंदीदा और हर दौर की फेवरेट अभिनेत्रियां पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे इस डांस रियलिटी शो की शोभा बढ़ाएंगी, वहीं दूसरे एपिसोड में सदाबहार ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की रौनक अपने शबाब पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
‘सुपर डांसर-चैप्टर 4’ के मंच पर हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर-चैप्टर 4’ में दिखने जा रही इन सदाबहार अभिनेत्रियों के अलावा इस सप्ताहांत मौजूदा दौर की खूबसूरत एक्टर मौनी रॉय भी अपने हुनर और हौसले का प्रदर्शन करेगीं। और, उनका साथ देते नजर आएंगे जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल। लेकिन, डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर-चैप्टर 4’ की इस सप्ताहांत के शोज की शूटिंग के दौरान सबकी निगाहें हेमा मालिनी पर ही टिकी रहीं। हेमा मालिनी ने इस दौरान मंच पर आकर अपने नृत्य की कुछ बेमिसाल झलकियां पेश कीं। खास बात ये रही कि मंच पर हेमा मालिनी ने नंगे पैरों में आकर नृत्य किया और रंगमंच का दिल से सम्मान भी किया।
4 of 5
‘सुपर डांसर-चैप्टर 4’ के मंच पर हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर-चैप्टर 4’ शो की सबसे बड़ी फैन के रूप में पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे की मौजूदगी से लेकर कंटेस्टेंट्स के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे के जोरदार डांस तक सब कुछ शूटिंग के दौरान लाजवाब रहा। इस दौरान 'तुझे कितना चाहें और हम' गाने पर जुबिन नौटियाल ने अपने बेमिसाल गायन का हुनर पेश किया। और साथ ही 'गली गली' गाने पर शो के प्रतिभागियों के साथ मौनी रॉय ने खूब ठुमके लगाए। शूटिंग के दौरान ही हेमा मालिनी मंच पर इस सीजन की विजेता ट्रॉफी भी लेकर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
‘सुपर डांसर-चैप्टर 4’ के मंच पर हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘सुपर डांसर-चैप्टर 4’ का ग्रैंड फिनाले यानी 'नचपन का महामहोत्सव' 9 अक्टूबर को होने जा रहा है। इस दिन इस सीजन का विनर घोषित होगा। उससे पहले इस वीकेंड कंटेस्टेंट्स के बीच 'सुपर 6' में शामिल होने की रेस होगी जहां दो कंटेस्टेंट्स को रिवीजन के लिए वापस भेजा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।