सब्सक्राइब करें

राकेश बापट: शमिता शेट्टी के साथ रिश्ते को लेकर कही ये बात, बोले- दोस्त से बढ़कर हैं, एक दूसरे को जान रहे हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 23 Sep 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
Raqesh Bapat says he likes Shamita Shetty as ‘more than just friends
शमिता शेट्टी और राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता राकेश बापट ने स्वीकार किया है कि शमिता शेट्टी को वो दोस्त से ज्यादा पसंद करते हैं। उनका कहना है कि शमिता शेट्टी उनके लिए दोस्त से बढ़कर है। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि वो और शमिता शेट्टी रिश्ते में नहीं हैं, लेकिन एक-दूसरे को जान रहे हैं। राकेश ने अपने बिग बॉस ओटीटी सह-प्रतियोगी शमिता शेट्टी के लिए  रोमांटिक भावनाओं को स्वीकार किया है। शमिता और राकेश का बिग बॉस ओटीटी में एक-दूसरे के प्रति जुड़ाव हुआ था। इस शो में भी उन्हें अक्सर एक-दूसरे को गले लगते हुए और किस करते हुए देखा गया था। अब राकेश बापट ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि शमिता शेट्टी उनके लिए दोस्त से बढ़कर है।



हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वो और शमिता किसी रिश्ते में नहीं है। उन्होंने कहा कि वो शमिता शेट्टी के साथ समय बिताना और संवाद करना पसंद करते हैं।

 

Trending Videos
Raqesh Bapat says he likes Shamita Shetty as ‘more than just friends
शमिता शेट्टी और राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश बापट ने शमिता को बताया मजबूत महिला
राकेश  बापट का कहना है कि शमिता शेट्टी मजबूत महिला है। उन्होंने अपने साक्षात्कार में शमिता की जमकर तारीफ की और उन्हें 'शुद्ध आत्मा' बताया। राकेश ने कहा कि शमिता शेट्टी ऐसी हैं, जिनके साथ वो होना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि शमिता केयर करने वाली और अपनी बातों और भावनाओं को रखने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raqesh Bapat says he likes Shamita Shetty as ‘more than just friends
शमिता शेट्टी और राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

उनसे जब शमिता शेट्टी के साथ उनके वर्तमान रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे धीमा और स्थिर बताया। उन्होंने कहा कि मैंने और शमिता ने कुछ वक्त एक-दूसरे के साथ बिताया, लेकिन अभी हमें बहुत समय बिताना है। उन्होंने कहा, हमें एक दूसरे को और जानने की जरूरत है। मैं चीजों में जल्दबाजी नहीं करना चाहता और मुझे यकीन है कि वह भी नहीं चाहती।

 

Raqesh Bapat says he likes Shamita Shetty as ‘more than just friends
शमिता शेट्टी और राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश बापट ने कहा कि वो और शमिता शेट्टी एक-दूसरे को जानने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं और अच्छे दोस्त हैं। इस तरह के मामलों को दिल के साथ ही थोड़ी सावधानी से निपटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी दोस्ती इससे आगे बढ़ती है तो वह इस बारे में जरूर बतायेंगे। यह पहली बार नहीं है, जब राकेश बापट शमिता शेट्टी के लिए अपनी भावनाओं का इजहार कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
Raqesh Bapat says he likes Shamita Shetty as ‘more than just friends
राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले राकेश बापट ने कहा था कि वह शमिता के साथ 'अपनापन' महसूस करते हैं। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर से कहा था कि वह उन्हें 'बहुत हॉट' लगती हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' में राकेश बापट और शमिता शेट्टी की नजदिकियां चर्चा बनी हुई थी। दोनों एक-दूसरे के करीब आये थे। उन्हें एक साथ  बेड शेयर करते हुए भी देखा गया था। राकेश ने शमिता का हाथ पकड़ा और काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि आज का ही वो दिन था जब उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया था। उनका कहना था कि उस फैसले के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। शमिता का भी कहना था कि वो घर से बाहर जाने के बाद राकेश के साथ कनेक्शन रख सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed