सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान खान के शो में कंटेस्टेंट की लिस्ट में जुड़ा एक और नाम, बिग बॉस के घर में नजर आएंगे विशाल कोटियन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 23 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Vishal Kotian will be seen in Bigg Boss 15 house as contestant of the show
विशाल कोटियन - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के ओटीटी वर्जन के खत्म होने के बाद अब जल्द ही टीवी पर बिग बॉस 15 की शुरुआत होने वाली है। इस शो को हर साल की तरह अभिनेता सलमान खान ही होस्ट करेंगे। हर किसी को बिग बॉस 15 का बेसब्री से इंतजार है और साथ ही इस शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स का भी। बिग बॉस 15 के लिए अब तक कई सितारों के नाम सामने आए हैं, हालांकि अब तक किसी भी सितारे के नाम पर मुहर नहीं लगी थी। 

वहीं, इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सुपरहिट शो महाभारत में हनुमान के किरदार में नजर आए एक्टर विशाल कोटियन का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट्स मुताबिक टीवी स्टार विशाल कोटियन का इस रियलिटी शो में हिस्सा लेना कंफर्म हो चुका है। हालांकि,अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

Trending Videos
Bigg Boss 15: Vishal Kotian will be seen in Bigg Boss 15 house as contestant of the show
तेजस्वी प्रकाश और अकासा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अकासा सिंह बनेंगी शो का हिस्सा

इससे पहले आई खबरों के मुताबिक शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल, अभिनेत्री इन दिनों जी कॉमेडी शो में नजर आ रही थीं, लेकिन अब वह कई हफ्तों से इस शो की शूटिंग से गायब हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में जाने की तैयारी कर रही हैं। वहीं, इस शो के लिए एक कंटेस्टेंट का नाम कन्फर्म रूप से सामने आ रहा है और वो सिंगर अकासा सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Vishal Kotian will be seen in Bigg Boss 15 house as contestant of the show
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 के दो प्रतिभागी कंफर्म

वहीं, शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की बात करें तो अभी तक सिर्फ दो ही नाम ऐसे हैं, जिन पर बिग बॉस 15 के घर के सदस्य की मुहर लग चुकी है। बिग बॉस ओटीटी में धमाल मचा चुके प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 के पहले प्रतियोगी हैं। जबकि राखी सावंत के पति रितेश बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों में दूसरा नाम हैं। 

Bigg Boss 15: Vishal Kotian will be seen in Bigg Boss 15 house as contestant of the show
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

जल्द सामने आएगी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

शो के शुरू होने की जानकारी के साथ ही सभी बिग बॉस के घर में मेहमान बनने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम जानने को बेताब है। खबरों के मुताबिक शो में हिस्सा लेने के लिए करण कुंद्रा, रोनित रॉय, डोनल बिष्ट, अमित टंडन, अविका गौर, अफसाना खान, नेहा मारदा, सिंबा नागपाल, निधी भानुषाली, बरखा बिष्ट, मीरा देओस्थले, साहिल उप्पल जैसे कई कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं।

 

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Vishal Kotian will be seen in Bigg Boss 15 house as contestant of the show
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

जंगल थीम पर आधारित होगा शो

शो के जारी प्रोमो वीडियो के मुताबिक बिग बॉस 15 जंगल थीम पर आधारित है। 2 अक्टूबर से शुरू हो रहे बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को जल्द ही कोविड- 19 गाइडलाइन के तहत क्वारैंटाइन किया जाएगा। ये टीवी शो रोजाना सोमवार से शुक्रवार को रात 10.30 बजे होने वाला है। जबकि शो को शनिवार और रविवार को रात 9.30 पर प्रसारित किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed