सब्सक्राइब करें

KBC 13: शो के अगले मेहमान बनेंगे अभिनेता सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ, बिग बी को सिखाएंगे ‘बीडू’ वाली बोली

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 22 Sep 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
KBC 13: Actors Suniel Shetty and Jackie Shroff will be the next guests of the show kaun banega crorepati season 13
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी पर इन दिनों रियलिटी शोज की धूम है। डांस से लेकर गेम तक हर तरह के रियलिटी शोज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ऐसे में मशहूर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस शो में आने वाले आम कंटेस्टेंट की कहानी दर्शकों को प्रभावित करती है तो वहीं सेलेब्स के आने से शो में ढेर सारी मस्ती होती है। हर शुक्रवार को शो में एक खास एपिसोड प्रसारित होता है जहां कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इसी क्रम में इस शुक्रवार प्रसारित होने वाले एपिसोड के मेहमान बनेंगे बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ।

हाल ही में जारी शो के एक प्रोमो वीडियो में केबीसी के मंच पर पहुंचे दोनों अभिनेता बिग बी संग मस्ती करते आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की शो में जाने से पहले की तैयारी दिखाई गई। इस वीडियो जैकी श्रॉफ होस्ट की तरह अपने अंदाज में सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

 

Trending Videos
KBC 13: Actors Suniel Shetty and Jackie Shroff will be the next guests of the show kaun banega crorepati season 13
सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी श्रॉफ ने बताया अपनी बोली का राज

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के बात करने का अंदाज सबसे अलग है। अपनी मुंबईया बोली के साथ वह हर किसी से खुलकर मिलते हैं। इसी कड़ी में केबीसी पहुंचे जैकी श्रॉफ से अमिताभ उनकी इस बोली का राज पूछते हैं। इस पर अभिनेता काफी मजाकिया अंदाज में अमिताभ को जवाब देते हैं। इतना ही इस दौरान वह बिग बी को अपनी मजेदार बोली सिखाते भी नजर आएंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13: Actors Suniel Shetty and Jackie Shroff will be the next guests of the show kaun banega crorepati season 13
सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील शेट्टी दिखाएंगे स्पेशल फिटनेस मूव्स

शो में पहुंचे दोनों अभिनेता इस दौरान अमिताभ बच्चन को अपने फिटनेस मूव्स से हैरान कर देंगे। दरअसल, शो के बीच में अमिताभ बच्चन सुनील शेट्टी और जैकी से उनके फिट रहने का राज पूछते हैं। इस पर सुनील और जैकी दोनों ही अलग- अलग एक्सरसाइज से वहां मौजूद हर किसी को अपनी फिटनेस से चौंका देंगे।

KBC 13: Actors Suniel Shetty and Jackie Shroff will be the next guests of the show kaun banega crorepati season 13
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बी ने शेयर की अपनी तस्वीर

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने हाल ही में केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन अपने फिल्म हम के सुपरहिट गाने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' पर जबरदस्त परफॉरमेंस देते दिखाई दिए। अभिनेता ने खुद अपने डांस करते हुए तस्वीरें साझा कीं। बिग बी की तस्वीरें साझा होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गईं। उनके इस पोस्ट को छह लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
KBC 13: Actors Suniel Shetty and Jackie Shroff will be the next guests of the show kaun banega crorepati season 13
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह ने किया मजेदार कमेंट

अमिताभ बच्चन को 'जुम्मा चुम्मा दे दे' पर परफॉर्म करते देख फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उनके दीवाने हो गए। ऐसे में बॉलीवुड के दूसरे मस्तीखोर रणवीर सिंह भी भला कहां पीछे रहने वाले थे। रणवीर ने लिखा, 'अरे ओ टाइगर...मेरी जानेमन'। बता दें कि इस गाने की फिल्म में अमिताभ बच्चन का नाम टाइगर था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed